फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Shastri Birthday: Wishes Pour In On Social Media Sachin Tendulkar Kuldeep Yadav Mayank Agarwal wish Ravi Shastri

Ravi Shastri Birthday: रवि शास्त्री के बर्थडे पर ट्वीट की बारिश, तेंदुलकर से लेकर कुलदीप तक खिलाड़ियों ने इस तरह दी बधाई

Fri, 27 May 2022 05:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 27 May 2022 05:31 PM IST
सार

रवि शास्त्री ने भारत के लिए 80 टेस्ट और 150 वनडे मैच खेले। दोनों फॉर्मेट मिलाकर उन्होंने साढ़े छह हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर में 280 विकेट भी लिए हैं।

विज्ञापन
Ravi Shastri Birthday: Wishes Pour In On Social Media Sachin Tendulkar Kuldeep Yadav Mayank Agarwal wish Ravi Shastri
रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री आज 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर पूर्व खिलाड़ियों और मौजूदा खिलाड़ियों ने पोस्ट कर उन्हें बधाई दी। शास्त्री को हमेशा से टीम मैन माना जाता रहा है। रवि शास्त्री 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। इसके अलावा सुनील गावस्कर की कप्तानी में 1985 वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे थे। शास्त्री को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड मिला था। 
विज्ञापन


रिटायरमेंट के बाद शास्त्री ने कमेंट्री पैनल ज्वाइन की। इसके बाद वह टीम इंडिया के डायरेक्टर बने और फिर उन्हें मुख्य कोच बनाया गया। शास्त्री ने कभी किसी भी पोजिशन पर बैटिंग करने के लिए न नहीं कहा। उन्होंने बतौर ओपनर भी बल्लेबाजी की है और नंबर-10 पर भी बल्लेबाजी की है। रवि शास्त्री ने भारत के लिए 80 टेस्ट और 150 वनडे मैच खेले। दोनों फॉर्मेट मिलाकर उन्होंने साढ़े छह हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर में 280 विकेट भी लिए हैं। शास्त्री फिलहाल आईपीएल में कमेंट्री में व्यस्त हैं।
विज्ञापन



 










सचिन तेंदुलकर, मयंक अग्रवाल, सुरेश रैना से लेकर वसीम जाफर और अजिंक्य रहाणे तक ने शास्त्री के लिए ट्विटर पर पोस्ट किया है। इन सभी ने शास्त्री को शुभकामनाएं भेजी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed