फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Shastri and AB De Villiers says Virat Kohli should Bat at number 4 know reason and possible playing 11

Team India: शास्त्री के बाद डिविलियर्स भी बोले- चौथे नंबर पर खेलें विराट; जानें वजह, ऐसा हुआ तो क्या होगी टीम

Sat, 26 Aug 2023 02:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 26 Aug 2023 02:17 PM IST
सार

विराट कोहली ने अपने करियर में अधिकतर समय तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की है, लेकिन कई दिग्गजों का मानना है कि उन्हें विश्व कप में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए।

विज्ञापन
Ravi Shastri and AB De Villiers says Virat Kohli should Bat at number 4 know reason and possible playing 11
हार्दिक पांड्या, विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप और एशिया कप से पहले भारतीय टीम का मध्यक्रम एक बार फिर चर्चा में बना हुआ है। श्रेयस अय्यर और लोकेश राहुल फिट हो चुके हैं और दोनों एशिया कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। दोनों की फॉर्म और फिटनेस पर भी सवाल हैं। ऐसे में सवाल बना हुआ है कि अगर ये दोनों विश्व कप से पहले लय नहीं पकड़ पाए तो किन खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा और टीम संयोजन क्या होगा। इस बीच रवि शास्त्री और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गजों ने कहा है कि विराट कोहली को वनडे में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। 
विज्ञापन


डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "हम अभी भी इस बारे में बात कर रहे हैं कि भारत के लिए नंबर 4 बल्लेबाज कौन होगा। मैंने विराट के संभवतः यह स्थान लेने के बारे में कुछ अफवाहें सुनी हैं। मैं इसका बड़ा समर्थक रहूंगा। मुझे लगता है कि विराट नंबर 4 के लिए बिल्कुल सही हैं। वह पारी को संवार सकते हैं, मध्य क्रम में किसी भी तरह की भूमिका निभा सकते हैं। मुझे नहीं पता कि वह ऐसा करना चाहेंगे या नहीं। हम जानते हैं कि उन्हें तीसरे नंबर पर खेलना पसंद है। उन्होंने अपने सभी रन वहीं बनाए हैं, लेकिन दिन के अंत में, अगर टीम को आपसे कुछ करने, एक निश्चित भूमिका निभाने की जरूरत है, तो आपको अपना हाथ बढ़ाना होगा और इसके लिए तैयार होना होगा।"
विज्ञापन


डिविलियर्स और शास्त्री क्यों कह रहे ऐसा?
नंबर 4 पर कोहली का रिकॉर्ड काफी अच्छा है। उनके 46 वनडे शतकों में से सात शतक इसी क्रम पर खेलते हुए आए हैं। उन्होंने चौथे नंबर पर 39 पारियों में 55.21 की औसत और 90.66 की स्ट्राइक रेट से 1767 रन बनाए हैं। हालांकि, उन्होंने आखिरी बार तीन साल पहले मुंबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में इस क्रम पर बल्लेबाजी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के चोटिल होने से कोहली के चौथे नंबर पर खेलने की संभावना जरूरी लग रही थी। लेकिन इन दोनों ने आगामी एशिया कप का हिस्सा बनने के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और यह टूर्नामेंट इस बात के संकेत दे सकता है कि भारत अपने मध्यक्रम बल्लेबाजी विकल्पों के बारे में कैसे सोच रहा है।

जब टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की घोषणा की गई तो रोहित ने इस बात पर प्रकाश डाला कि खिलाड़ियों को लचीला होना चाहिए। उन्होंने कहा "किसी को यह नहीं कहना चाहिए, 'मैं इस स्थिति में अच्छा हूं या मैं उस स्थिति में अच्छा हूं।' आप चाहते हैं कि लोग कहीं भी बल्लेबाजी करने में सक्षम हों, अभी नहीं पिछले तीन-चार साल में यही संदेश हर व्यक्ति को दिया गया है।" 

फिलहाल, सभी संकेत यही हैं कि अय्यर फिर से नंबर 4 स्थान पर खेलेंगे। माना जाता है कि पीठ की सर्जरी के बाद वह पूरी तरह फिट हो गए हैं और उन्होंने अपने अनिवार्य फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिए हैं।

शुक्रवार को, अलूर में भारत के एशिया कप प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन, अय्यर ने मैच सिमुलेशन में 90 मिनट से अधिक समय तक बल्लेबाजी की, जिसमें स्पिन और तेज गेंदबाज दोनों का सामना किया, कोहली के साथ भारत ने अपने शीर्ष पांच स्थान में शुभमन गिल, रोहित शर्मा, अय्यर और राहुल को बल्लेबाजी का ज्यादा अभ्यास कराया। 

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने पुष्टि की है, राहुल सर्जरी के बाद फिट हो चुके हैं, लेकिन उन्हें दूसरी चोट लगी है। इस वजह से वह विकेटकीपिंग का अभ्यास नहीं कर रहे हैं। ऐसी संभावना है कि वह 30 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप के कम से कम पहले दो मैचों से बाहर रहेंगे।

क्या होगी भारत की संभावित टीम
लोकेश राहुल के नहीं खेलने पर विकेटकीपर के रूप ईशान किशन को मौका दिया जा सकता है। इस स्थिति में रोहित या गिल तीसरे और विराट चौथे नंबर पर खेल सकते हैं। ईशान पारी की शुरुआत कर सकते हैं और श्रेयस पांचवें नंबर पर खेल सकते हैं।


विराट के चौथे नंबर पर खेलने पर भारत की संभावित टीम
ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed