फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Bishnoi, Arshdeep Singh move up in ICC rankings for bowlers in T20Is Abhishek Sharma to sit a top
IND Inning
159/1 (25.3 ov)
Target: 296
Shubman Gill 83(80)*
Virat Kohli 43 (38)
IND need 137 runs in 24.3 remaining overs

ICC Rankings: बिश्नोई और अर्शदीप सिंह ने टी20 रैंकिंग में किया सुधार, बल्लेबाजों में अभिषेक शीर्ष पर बरकार

Wed, 10 Sep 2025 06:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 10 Sep 2025 06:06 PM IST
सार

बल्लेबाजों की रैकिंग में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 829 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं, जबकि तिलक वर्मा दूसरे और कप्तान सूर्यकुमार यादव छठे पायदान पर हैं।

विज्ञापन
Ravi Bishnoi, Arshdeep Singh move up in ICC rankings for bowlers in T20Is Abhishek Sharma to sit a top
अर्शदीप सिंह - फोटो : BCCI

विस्तार

एशिया कप में यूएई के खिलाफ अभियान शुरू करने से पहले भारतीय गेंदबाजों को आईसीसी की जारी नवीनतम टी20 रैंकिंग में फायदा हुआ है। स्पिनर रवि बिश्नोई और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह क्रमशः छठे और 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अर्शदीप एशिया कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। वरुण चक्रवर्ती चौथे स्थान पर हैं, जबकि एक अन्य भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल भी एक स्थान के फायदे के साथ 13वें स्थान पर आ गए हैं। 
विज्ञापन

यशस्वी को हुआ एक स्थान का नुकसान 
बल्लेबाजों की रैकिंग में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 829 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं, जबकि तिलक वर्मा दूसरे और कप्तान सूर्यकुमार यादव छठे पायदान पर हैं। एशिया कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे यशस्वी जायसवाल एक स्थान के नुकसान से 11वें स्थान पर हैं। वह एशिया कप के लिए पांच रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल हैं। ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन दोनों एक-एक स्थान के फायदे से 26वें और 34वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑलराउंडरों की रैंकिंग में हार्दिक का दबदबा कायम  
ऑलराउंडर की सूची में हार्दिक पांड्या 252 रेटिंग अंक के साथ नंबर एक ऑलराउंडर बने हुए हैं। यूएई, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच त्रिकोणीय सीरीज की समाप्ति के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग जारी की गई है। पाकिस्तान ने फाइनल में अफगानिस्तान को 75 रन से हराकर त्रिकोणीय सीरीज जीती थी। वनडे रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों में शुभमन गिल नंबर एक पर बरकरार हैं। कप्तान रोहित शर्मा (दूसरे), विराट कोहली (चौथे) और श्रेयस अय्यर (आठवें) की रैंकिंग में भी कोई बदलाव नहीं आया है। वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में भारत के कुलदीप यादव एक स्थान के नुकसान से चौथे, जबकि रवींद्र जडेजा दो स्थान के नुकसान से 10वें स्थान पर हैं। मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज भी दो-दो स्थान के नुकसान से क्रमश: 14वें और 15वें स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed