{"_id":"9390c0ae-696a-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"raut-and-goswami-lead-india-to-easy-win-in-icc-womens-world-cup-warm-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कप से पहले महिलाओं ने कीवियों को हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्व कप से पहले महिलाओं ने कीवियों को हराया
मुंबई/एजेंसी
Updated Mon, 28 Jan 2013 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलन गोस्वामी के तीन विकेट के बाद पूनम राउत के शानदार अर्धशतक की मदद से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी वर्ल्ड कप अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड की महिला टीम को आसानी से आठ विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 47.5 ओवर में 201 रन पर सिमट गई। जवाब में भारतीय महिलाओं ने 43.3 ओवर में ही मात्र दो विकेट गंवाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
भारत की ओर से ओपनर पूनम राउत ने सर्वाधिक 69 जबकि थिरुष कामिनी ने 43, हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 46 और मिताली राज ने नाबाद 36 रन का योगदान किया।
न्यूजीलैंड की ओर से फ्रांसेस मैके ने सर्वाधिक 69 और सारा मैक्ग्लासन ने 56 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी निभाई। अन्य मुकाबलों में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 51 रन से, आस्ट्रेलिया ने वेस्ट इंडीज को 135 रन से और मुंबई कंबाइंड इलेवन ने श्रीलंकाई महिला टीम को चार विकेट से हराया।
विज्ञापन