फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rashid Khan: Kieron Pollard got the captaincy of MI Cape town, Rashid Khan injury increased the problem

Rashid Khan: कीरोन पोलार्ड को मिली मुंबई की कप्तानी, राशिद खान की चोट ने बढ़ाई परेशानी

Mon, 08 Jan 2024 08:52 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 08 Jan 2024 08:52 AM IST
सार

राशिद खान को भारत के खिलाफ होने वाली टी 20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम में शामिल किया गया है लेकिन उनके इसमें खेलने की संभावना नहीं है। 
 

विज्ञापन
Rashid Khan: Kieron Pollard got the captaincy of MI Cape town, Rashid Khan injury increased the problem
कीरोन पोलार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को रविवार से शुरू होने वाले एसए 20 लीग के लिए चोटिल राशिद खान की जगह एमआई केपटाउन का कप्तान नियुक्त किया गया है। एमआई केपटाउन ने पहले अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद को अपना कप्तान नियुक्त किया था लेकिन वह चोट से नहीं उबर पाए हैं। इस फ्रेंचाइजी ने कहा, ‘राशिद खान अभी चोट से उबर रहे हैं और खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हैं। एमआई केपटाउन उनके शीघ्र फिट होने की कामना करता है।’ 
विज्ञापन


राशिद खान को भारत के खिलाफ होने वाली टी 20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम में शामिल किया गया है लेकिन उनके इसमें खेलने की संभावना नहीं है। इस बीच एमआई अमीरात ने वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन को आईएलटी 20 के लिए अपना कप्तान नियुक्त किया।
विज्ञापन


राशिद खान ने वनडे विश्व कप के बाद अपनी सर्जरी कराई थी। इससे उबरने में उन्हें समय लगेगा। हालांकि, जल्द ही उनके मैदान में लौटने की संभावना है। राशिद अगर फिट भी हो जाते हैं तो मुंबई केपटाउन के साथ नहीं जुड़ पाएंगे। वह भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज के दौरान भारत में रहेंगे। यह सीरीज खत्म होने के बाद राशिध अपने फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ सकते हैं। हालांकि, लीग के अंत में वह अहम मुकाबलों के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed