{"_id":"5e09d9b88ebc3e880a639797","slug":"rashid-khan-introduces-camel-bat-in-bbl-sunrisers-hyderabad-ask-him-to-carry-it-for-ipl-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"BBL: राशिद ने 'कैमल बैट' से मचाया धमाल, अब IPL 2020 में भी होगा इसका इस्तेमाल!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BBL: राशिद ने 'कैमल बैट' से मचाया धमाल, अब IPL 2020 में भी होगा इसका इस्तेमाल!
Mon, 30 Dec 2019 04:34 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 30 Dec 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
राशिद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे बिग बैश लीग (बीबीएल) में एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम की तरफ से खेलते हुए कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 'कैमल बैट' से 15 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 25 रन बनाए।
विज्ञापन
राशिद खान ने अपने 'कैमल बैट' से सबको रू-ब-रू कराया। ऐसे में आपको बताते हैं कि आखिर 'कैमल बैट' क्या होता है? बैट के पीछे का भाग आदतन दोनों छोरे से दबा हुआ और बीच में उभरा हुआ होता है, लेकिन इस बल्ले में ऊंट की पीठ की तरह उतार-चढ़ाव है। यही कारण है कि इस बल्ले को 'कैमल बैट' नाम दिया गया है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने राशिद से आईपीएल 2020 के लिए इस 'कैमल बैट' को लाने को कहा है।
विज्ञापन
Carry it along for IPL 2020, @rashidkhan_19! 😎 https://t.co/qP0WVo1S8v
विज्ञापन विज्ञापन— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) December 29, 2019
बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब कोई बल्लेबाज अलग तरह का बल्ला लेकर मैदान पर उतरा है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडेन आइपीएल में मंगूज बैट से खेल चुके हैं। राशिद के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत एडिलेड स्ट्राइकर्स को जीत मिली।