फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ranji update dagar hit magnificent centuries

रणजी अपडेट: डागर ने ठोका शानदार शतक

Sat, 08 Dec 2012 10:56 PM IST
नागपुर/एजेंसी
नागपुर/एजेंसी Updated Sat, 08 Dec 2012 10:56 PM IST
विज्ञापन
ranji update dagar hit magnificent centuries

मुकुल डागर ने शानदार शतक जड़कर रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘बी’ मुकाबले में विदर्भ के खिलाफ उत्तर प्रदेश को बड़े स्कोर की राह दिखाई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी की शुरुआत खराब रही और ओपनर तन्मय श्रीवास्तव सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे विकेट के लिए डागर ने मोहम्मद कैफ के साथ 195 रन की साझेदारी की। कैफ शतक लगाने से चूक गए और 212 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों के साथ 85 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन


लेकिन दूसरे छोर पर डटे डागर ने 258 गेंदों में 14 चौकों के साथ 116 रन की शतकीय पारी खेलकर प्रथम श्रेणी कैरियर का तीसरा शतक जड़ दिया। कप्तान सुरेश रैना का खराब फार्म जारी रहा और वह सिर्फ आठ रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक यूपी ने चार विकेट पर 248 रन बनाए। स्टंप तक परविंदर सिंह 13 और आमिर खान 11 रन बनाकर विकेट पर टिके हुए थे। विदर्भ की तरफ से संदीप सिंह ने 56 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन


मनदीप की शतकीय पारी
मंदीप सिंह के नाबाद शतक से पंजाब ने ग्रुप ‘ए’ मैच में मुंबई के खिलाफ पहली पारी में अच्छी शुरुआत करते हुए चार विकेट पर 288 रन बनाए।। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर मंदीप 168 गेंद में 14 चौकों और एक छक्के के साथ 102 रन बनाकर विकेट पर टिके हुए थे। मंदीप के कैरियर का यह पांचवां शतक है। कप्तान उदय कौल दिन के आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर धवल कुलकर्णी का शिकार बने। सुबह, जीवनजोत सिंह (42) और करण गोयल (25) ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दी। रवि इंदर सिंह ने भी 150 गेंदों में 14 चौकों के साथ 76 रन की बढ़िया पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली ने कर्नाटक को सस्ते में समेटा

दिल्ली ने मीडियम पेसर परविंदर अवाना की घातक गेंदबाजी से मेजबान कर्नाटक को ग्रुप ‘बी’ मुकाबले में सिर्फ 192 रन पर समेट दिया। हालांकि दिल्ली की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और पहले दिन का खेल समाप्त होने तक उसने पहली पारी में दो विकेट 44 रन पर गंवा दिए थे। स्टंप तक कप्तान शिखर धवन 38 और मिथुन मन्हास पांच रन बनाकर क्रीज पर टिके थे। ओपनर उन्मुक्त चंद एक रन बनाकर आउट हो गए जबकि मोहित शर्मा अपना खाता भी नहीं खोल सके। दोनों विकेट मीडियम पेसर एचएस शरद ने झटके। इससे पहले, परविंदर अवाना ने पांच विकेट झटककर मेजबानों के बड़े स्कोर से रोका। कर्नाटक के लिए स्टुअर्ट बिन्ना ने 113 गेंदों में आठ चौकों के साथ 61 रन की बेहतरीन पारी खेली।

असम की धीमी शुरुआत
असम ने ग्रुप ‘सी’ मैच में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ पहले दिन धीमी शुरुआत करते हुए चार विकेट पर 213 रन बनाए। स्टंप तक अमित सिन्हा 20 और तरजिंदर सिंह 26 रन बनाकर विकेट पर टिके हुए थे। ओपनर पी दास शतक बनाने से चूक गए और 186 गेंद में 15 चौकों के साथ 90 रन बनाकर आउट हो गए।


शाहिद ने चटकाए आठ विकेट

केरल ने मीडियम पेसर चोबाकरन शाहिद ही घातक गेंदबाजी से ग्रुप ‘सी’ मैच में जम्मू एंड कश्मीर टीम को पहली पारी में सिर्फ 215 रन पर आउट कर दिया। अपना तीसरा प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे शाहिद ने 31.1 ओवर में 51 रन देकर आठ विकेट चटकाकर कैरियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की। हालांकि जम्मू एंड कश्मीर ओपनर इयान देव सिंह ने 240 गेंदों में 11 चौके और दो छक्कों के साथ नाबाद 117 रन की शानदार पारी खेलकर शाहिद की खतरनाक गेंदों का बखूबी सामना किया। लेकिन अन्य कोई बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed