फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ranji trophy vidarbha vs kerala vidarbha cricket association announces prize for team akshay wakhare retires

Ranji Trophy: विदर्भ क्रिकेट संघ ने किया विजेता टीम के लिए बड़ा एलान, जीत के बाद अक्षय वाखरे ने लिया संन्यास

Sun, 02 Mar 2025 09:17 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,नागपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 02 Mar 2025 09:17 PM IST
सार

विदर्भ के मुख्य कोच उस्मान गनी ने रविवार को टीम में युवा खिलाड़ियों के हरफनमौला प्रदर्शन की सराहना की। नागपुर में खेला गया फाइनल मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ, लेकिन पहली पारी में 37 रनों की बढ़त के आधार पर विदर्भ चैंपियन बना।

विज्ञापन
ranji trophy vidarbha vs kerala vidarbha cricket association announces prize for team akshay wakhare retires
अक्षय वाखरे - फोटो : akshay_wakhare-instagram

विस्तार

विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में केरल को पहली पारी की बढ़त के आधार पर हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। अक्षय वाडकर की अगुआई वाली टीम ने तीसरी बार रणजी का खिताब जीता है। उनकी इस जीत से खुश विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) ने विजेता टीम के लिए तीन करोड़ रुपये की इनामी राशि का एलान किया है। वहीं, फाइनल मैच के बाद अनुभवी गेंदबाज अक्षय वाखरे ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। 
विज्ञापन

विज्ञापन

कोच ने की खिलाड़ियों की सराहना
विदर्भ के मुख्य कोच उस्मान गनी ने रविवार को टीम में युवा खिलाड़ियों के हरफनमौला प्रदर्शन की सराहना की। नागपुर में खेला गया फाइनल मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ, लेकिन पहली पारी में 37 रनों की बढ़त के आधार पर विदर्भ चैंपियन बना। खिताबी जीत के बाद विदर्भ के मुख्य कोच उस्मान गनी ने युवा खिलाड़ियों के हरफनमौला प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा, इस सत्र अधिक युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने और उन पर भरोसा करने का फायदा हुआ। अगर आप इस बार विदर्भ की टीम को देखें तो इसमें युवा और अनुभव अच्छा मिश्रण है। हमारी नीति टीम में युवाओं को शामिल करने की थी। ट्रॉफी जीतना हमारा मकसद था लेकिन इसके साथ ही हम चाहते हैं कि हमारे युवा देश के लिए खेलें।
विज्ञापन

अक्षय वाखरे ने फाइनल के बाद लिया संन्यास
गनी ने पूरे सत्र में शानदार प्रदर्शन के लिए युवा हर्ष दुबे (69 विकेट), यश राठौड़ (960 रन) और दानिश मालेवार (783 रन) की प्रशंसा की। वाखरे ने 105 मैच खेलने के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। इस दाएं हाथ के स्पिनर ने अपने प्रथम श्रेणी करियर में 344 विकेट लिए। संन्यास का एलान करते हुए वाखरे ने कहा- मैं चैंपियन टीम का हिस्सा बनकर और चैंपियन के रूप में संन्यास लेकर बहुत खुश हूं। यह पहले से ही तय था।

वाखरे ने विदर्भ के लिए आखिरी मुकाबला तमिलनाडु के खिलाफ खेला था। यह क्वार्टर फाइनल मैच था। 39 वर्षीय गेंदबाज ने कहा- मैं 100 मैचों के बाद संन्यास लेने के बारे में सोच रहा था। लेकिन यह टीम की जरूरत थी और खेलना महत्वपूर्ण था।
विज्ञापन

कोच ने भी की वाखरे की प्रशंसा
कोच गनी ने भी वाखरे की तारीफ करते हुए कहा- वह विदर्भ के लिए महान खिलाड़ी है। हम अपनी राज्य टीम के लिए उनकी सेवा के लिए उन्हें सलाम करते हैं। हमें उन पर बहुत गर्व है। हम निकट भविष्य में उनकी नई पारी के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed