फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy: Vidarbha beats Madhya Pradesh by 62 runs in semifinals, title match with 41-time champion Mumbai

Ranji Trophy: विदर्भ ने सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश को 62 रन से हराया, 41 बार के चैंपियन मुंबई से खिताबी मुकाबला

Wed, 06 Mar 2024 11:09 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 06 Mar 2024 11:09 AM IST
सार

अब खिताबी मुकाबले में विदर्भ का सामना 41 बार के चैंपियन मुंबई से होगा। फाइनल मैच 10 मार्च से खेला जाएगा। विदर्भ की टीम भी दो बार खिताब जीत चुकी है।

विज्ञापन
Ranji Trophy: Vidarbha beats Madhya Pradesh by 62 runs in semifinals, title match with 41-time champion Mumbai
विदर्भ की टीम - फोटो : Social Media

विस्तार

रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में विदर्भ ने 2021-22 के चैंपियन मध्य प्रदेश को 62 रन से हरा दिया है। 303 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मध्य प्रदेश की दूसरी पारी 258 रन पर सिमट गई। नागपुर में खेले गए इस मैच में विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 170 रन बनाए थे।
विज्ञापन


जवाब में मध्य प्रदेश की पहली पारी 252 रन पर समाप्त हुई। उन्होंने 82 रन की बढ़त ली। विदर्भ ने दूसरी पारी में 402 रन बनाए और इसमें से 82 रन घटाएं तो उनकी बढ़त कुल 302 रन की हुई। इस तरह मध्य प्रदेश को 303 रन का लक्ष्य मिला था। अब खिताबी मुकाबले में विदर्भ का सामना 41 बार के चैंपियन मुंबई से होगा। फाइनल मैच 10 मार्च से खेला जाएगा। विदर्भ की टीम भी दो बार खिताब जीत चुकी है।
विज्ञापन

विदर्भ ने पहली पारी में 170 रन बनाए थे। करुण नायर ने 63 रन और अथर्व तायदे ने 39 रन की पारी खेली थी। एमपी की ओर से आवेश खान ने चार विकेट लिए, जबकि कुलवंत खेजरोलिया और वेंकटेश अय्यर को दो-दो विकेट मिले।

मध्य प्रदेश ने पहली पारी में 252 रन बनाए। हिमांशु मंत्री ने 126 रन की पारी खेली। वहीं, सारांश जैन ने 30 रन, सागर सोलंकी ने 26 रन और हर्ष गावली ने 25 रन की पारी खेली थी। विदर्भ की ओर से उमेश और यश ठाकुर ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, वखारे को दो विकेट मिले।

इसके बाद विदर्भ ने अपनी दूसरी पारी में 402 रन बनाए। यश राठौड़ ने 141 रन की पारी खेली। अक्षय वाडकर ने 77 रन, अमन मोखाड़े ने 59 रन और ध्रुव शोरे ने 40 रन की पारी खेली। एमपी की ओर से अनुभव अग्रवाल ने पांच विकेट लिए, जबकि कुलवंत और कार्तिकेय को दो-दो विकेट मिले।

303 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मध्य प्रदेश की टीम अपनी दूसरी पारी में 258 रन पर सिमट गई। यश दुबे ने 94 रन बनाए, जबकि हर्ष ने 67 रन की पारी खेली। विदर्भ की ओर से यश ठाकुर और अक्षय वखारे ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, आदित्य सरवाते और आदित्य ठाकरे को दो-दो विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed