{"_id":"659c24492a2c6acd3109bf36","slug":"ranji-trophy-uttar-pradesh-vs-kerala-match-draw-priyam-garg-hits-century-puducherry-defeated-delhi-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: केरल के खिलाफ ड्रॉ से उत्तर प्रदेश को मिले तीन अंक, प्रियम गर्ग का शतक; दिल्ली की करारी हार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: केरल के खिलाफ ड्रॉ से उत्तर प्रदेश को मिले तीन अंक, प्रियम गर्ग का शतक; दिल्ली की करारी हार
Mon, 08 Jan 2024 10:05 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 08 Jan 2024 10:05 PM IST
सार
दिल्ली की टीम को पुडुचेरी के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस शिकस्त के बाद यश ढुल को कप्तानी से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर हिम्मत सिंह दिल्ली के कप्तान बने हैं।
विज्ञापन
प्रियम गर्ग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश रणजी ट्रॉफी के ग्रुप बी में केरल पर सीधी जीत दर्ज नहीं कर सका। मुकाबला ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी में बढ़त के आधार पर उसे तीन अंक जरूर मिले, जबकि केरल को एक अंक मिला। खेल के चौथे और अंतिम दिन प्रियम गर्ग ने 106 रन बनाकर शतक लगाया। दूसरी ओर, दिल्ली की टीम को पुडुचेरी के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस शिकस्त के बाद यश ढुल को कप्तानी से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर हिम्मत सिंह दिल्ली के कप्तान बने हैं।
यूपी ने एक विकेट पर 219 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन कप्तान आर्यन जुयाल अपने 115 के स्कोर में बिना कोई रन जोड़े बासिल थंपी का शिकार बने। इसके बाद प्रियम गर्ग और अक्शदीप नाथ (38*)ने 103 रन की साझेदारी की। प्रियम के आउट होते ही यूपी ने दो विकेट पर 323 के योग पर पारी घोषित कर केरल को 383 रन का लक्ष्य दिया, लेकिन यूपी के गेंदबाज केरल को समेट नहीं पाए। केरल का स्कोर दो विकेट पर 72 रन था, इसके बाद दोनों कप्तान मैच ड्रॉ खेलने के लिए सहमत हो गए। रोहन कुन्नुमल ने 42 रन बनाए और कुलदीप यादव और सौरभ कुमार ने एक-एक विकेट लिया।
दिल्ली की पुडुचेरी के हाथों नौ विकेट से करारी हार
दिल्ली को उसके घर में पुडुचेरी के हाथों नौ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। 8 विकेट पर 126 रन से आगे खेलते हुए दिल्ली की पारी सोमवार को 19 रन जोड़कर 145 रन पर सिमट गई। तेज गेंदबाज एबिन मैथ्यु ने 39 रन देकर पांच विकेट लिए। गौरव यादव ने 49 पर तीन और सौरभ यादव ने 43 रन पर दो विकेट लिए। पुडुचेरी ने 51 रन का लक्ष्य आकाश करगवे (23) का विकेट खोकर हासिल कर लिया। जय पांडे 21 पर और एम विकनेश्वरन 7 पर नाबाद रहे। पुडुचेरी को इस जीत से छह अंक मिले। दिल्ली ने पहली पारी में 148 रन बनाए थे, जबकि पुडुचेरी ने 244 रन बनाकर 96 रन की बढ़त ली थी।
विज्ञापन
उत्तराखंड ने मध्य प्रदेश को सीधी जीत से रोका
कप्तान आदित्य तरे (51), प्रियांशु खंडूरी (62) और कुणाल चंदेला (50) के अर्धशतकों की बदौलत उत्तराखंड ने मध्य प्रदेश को सीधी जीत से रोकते हुए मुकाबला ड्रॉ करा लिया। मध्य प्रदेश ने उत्तराखंड को 375 रन का लक्ष्य दिया था। उत्तराखंड ने आठ विकेट पर 266 रन बनाकर मैच ड्रॉ करा लिया। मध्य प्रदेश को पहली पारी की बढ़त पर तीन और उत्तराखंड को एक अंक मिलसा। चौथे दिन एक विकेट पर 7 रन से आगे खेलते हुए जीवनजोत (14) जल्द आउट हो गए। यहां से कुणाल और प्रियांशु ने 76 रन की साझेदारी की। दोनों के आउट होने के बाद आदित्य और स्वप्निल सिंह (40) ने 51 और इसके बाद आदित्य और अभय नेगी (29) ने 51 रन की साझेदारी मध्य प्रदेश को सीधी जीत से रोक दिया।