फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Round Up Mumbai and Karnataka Set Up Thriller Tamil Nadu's Struggles Continue

रणजी ट्रॉफी राउंड-अपः शोरे शतक से चूके, तमिलनाडु का संघर्ष जारी

Sat, 04 Jan 2020 10:38 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 04 Jan 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy Round Up Mumbai and Karnataka Set Up Thriller Tamil Nadu's Struggles Continue
ध्रुव शौरी - फोटो : toi

यूपी के सौरभ-अंकित ने रखा तमिलनाडु पर अंकुश

विज्ञापन


तमिलनाडु की टीम ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले के दूसरे दिन छह विकेट खोकर 165 रन बनाए हैं। पहले दिन बारिश से ग्रीनपार्क मैदान के गीले होने के कारण खेल नहीं हो सका था। मेजबान यूपी टीम ने टॉस जीतकर तमिलनाडु को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। सौरभ कुमार अब तक 39 रन देकर तीन विकेट ले चुके हैं।

तमिलनाडु की शुरुआत अच्छी हुई थी जब 26 ओवर तक विकेट नहीं गिरा था लेकिन अगले ओवर में सौरभ ने गंगा सिद्घार्थ (45 रन) को रिंकू सिंह के हाथों कैच करा दिया। इस समय टीम का स्कोर 79 रन था। उसके बाद अंकित राजपूत ने दो विकेट लिए। पहले कौशिक (7 रन) को कैच कराया और फिर बाबा अपराजित (0) को बोल्ड कर दिया। चौथा विकेट कप्तान विजय शंकर (24 रन) के रूप में गिरा जो जीशान अंसारी के खाते में गया। जगदीश (18 रन) और सूर्य प्रकाश (51) सौरभ का शिकार बने।  खेल खत्म होने तक मुकुंथ (1) व साईं किशोर (0) पिच पर टिके थे। (ब्यूरो)

विज्ञापन

पंजाब के खिलाफ शतक से चूके ध्रुव

कप्तान ध्रुव शोरे केवल चार रन से शतक से चूक गए लेकिन उनकी पारी और नितीश राणा के साथ शतकीय साझेदारी से दिल्ली ने पंजाब के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए मैच में शनिवार को यहां अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 195 रन बनाए। शोरे ने 186 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 96 रन की पारी खेली। उन्होंने राणा के साथ तीसरे विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी की। राणा 64 रन बनाकर खेल रहे हैं।

पंजाब ने सुबह आठ विकेट पर 266 रन से आगे खेलना शुरू किया और अकुल पांडोव के नाबाद 44 रन की मदद से 313 रन बनाए। इस तरह से दिल्ली अभी पंजाब से 118 रन पीछे है और उसके छह विकेट बचे हुए हैं। दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरी गेंद पर ही ओपनर अनुज रावत (00) का विकेट गंवा दिया। शोरे ने ऐसे समय में क्रीज पर कदम रखा और धैर्यपूर्ण पारी खेली। उन्होंने कुणाल चंदेला (31) के साथ दूसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़े।

जेएंके के आबिद ने लिए पांच विकेट

जम्मू कश्मीर ने झारखंड के 259 रन के जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 135 रन बना लिए हैं। सूर्यांश राणा ने 76 रन की पारी खेली जबकि झारखंड की तरफ से आशीष कुमार ने 46 रन देकर तीन विकेट लिए। इससे पहले झारखंड की तरफ से सौरभ तिवारी ने 81 रन बनाए जबकि जम्मू कश्मीर के लिए आबिद मुश्ताक ने 56 रन देकर पांच विकेट लिए।

विज्ञापन

हरियाणा को पहली पारी में बढ़त

हरियाणा ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ पहली पारी में चार रन की बढ़त हासिल की। हरियाणा के 123 रन के जवाब में छत्तीसगढ़ की टीम 119 रन पर आउट हो गई। हरियाणा की तरफ से अजित चहल ने पांच और हर्षल पटेल ने चार विकेट लिए। इस बीच त्रिपुरा और ओडिशा के बीच अगरतला में लगातार दूसरे दिन खेल संभव नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed