{"_id":"5bf82d00bdec2241a533acda","slug":"ranji-trophy-round-up-haryana-registes-first-win-services-draws-with-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी राउंड अप: हरियाणा की विशाल जीत, यूपी की उम्मीदों पर फिरा पानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजी ट्रॉफी राउंड अप: हरियाणा की विशाल जीत, यूपी की उम्मीदों पर फिरा पानी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा को आखिरकार रणजी ट्रॉफी में सत्र की अपनी पहली जीत मिल ही गई। उसने ग्रुप सी के अपने तीसरे मुकाबले में शुक्रवार को गोवा को 143 रन से पराजित कर पूरे छह अंक हासिल किए। हरियाणा से जीत के लिए मिले 285 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गोवा की टीम मैच के चौथे और आखिरी दिन आशीष हुड्डा (6/54) के सामने 141 रन पर ही ढेर हो गई।
विज्ञापन
सुबह गोवा ने अपनी पारी दो विकेट पर 30 रन से आगे बढ़ाई। सुयश प्रभुदेसाई 36 और लक्ष्य गर्ग नाबाद 24 को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज हरियाणा के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाया। हर्षल पटेल ने भी तीन विकेट लिए। हरियाणा ने इससे पहले दो मैचों में एक ड्रॉ और एक हारा था। हरियाणा की जीत में आशीष के अलावा प्रमोद चंदील ने भी दूसरी पारी में शतकीय पारी खेलकर अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
रवि ने यूपी को जीत से किया दूर
उत्तर प्रदेश की रणजी ट्रॉफी में जीत की हैट्रिक लगाने की उम्मीदों पर शुक्रवार को सर्विसेज के रवि चौहान (114) ने नाबाद शतकीय पारी खेलकर पानी फेर दिया। हालांकि ड्रॉ रहे इस मैच में पहली पारी में बढ़त के आधार पर यूपी तीन अंक लेने में सफल रहा। सर्विसेज के खाते में एक अंक आया।
विज्ञापन
सर्विसेज ने मैच के चौथे व अंतिम दिन एक विकेट पर 35 रन से पारी आगे बढ़ाई दो विकेट पर 225 रन बनाए और सिर्फ एक विकेट गंवाया। रवि ने नवनीत सिंह (86) के साथ 169 रन की साझेदारी कर यूपी को जीत से दूर कर दिया। रवि ने अपनी पारी में 260 गेंदों का सामना कर 11 चौके जड़े। उत्तर प्रदेश के गेंदबाज दूसरी पारी में कोई प्रभाव नहीं छोड़ सके।
अंकित राजपूत और जशीन अंसारी को एक-एक विकेट मिला। सर्विसेज के 260 रन के जवाब में उत्तर प्रदेश ने पहली पारी रिंकू सिंह के नाबाद शतक से नौ विकेट पर 535 रन बनाकर घोषित कर दी थी। इससे उसे 275 रन की बड़ी बढ़त मिली थी।
पंजाब और मध्य प्रदेश ने खेला ड्रॉ
पंजाब और मध्य प्रदेश के बीच ग्रुप बी मुकाबला बेनतीजा रहा। पहली पारी में बढ़त के आधार पर मध्य प्रदेश को तीन अंक मिले, जबकि पंजाब को एक अंक मिला। पंजाब ने मैच के अंतिम दिन शुक्रवार को अपनी दूसरी पारी अभिषेक शर्मा 78 और कप्तान मनदीप सिंह नाबाद 65 की बदौलत नौ विकेट पर 265 रन बनाकर घोषित कर दी।
जीत के लिए मिले 244 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मध्य प्रदेश ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 67 रन बनाए थे। मोहनीश मिश्रा 34 और रजत पाटीदार 25 रन बनाकर नाबाद लौटे। पंजाब के 293 रन के जवाब में मध्य प्रदेश ने पहली पारी में 315 रन बनाकर 22 रन की बढ़त हासिल की थी।
दिल्ली की पहली जीत का इंतजार बढ़ा
दिल्ली का सत्र की पहली जीत का इंतजार और बढ़ गया। हैदराबाद के खिलाफ ग्रुप बी का दूसरा मुकाबला भी उसका ड्रॉ रहा। पहली पारी में बढ़त के आधार पर मेजबान हैदराबाद ने तीन अंक हासिल किए। दिल्ली को एक अंक से ही संतोष करना पड़ा। हैदराबाद के 460 रन के जवाब में मैच के अंतिम दिन दिल्ली की पहली पार 339 पर सिमट गई।
हितेन दलाल ने 93, नितिश राणा ने 82 और ललित यादव ने 77 रन बनाए। पहली पारी में 121 रन की बढ़त लेने वाले हैदराबाद ने दूसरी पारी में तन्मय अग्रवाल (82) और रोहित रायडू (61 नाबाद) की मदद से एक विकेट पर 156 रन बनाए थे।दिल्ली को एकमात्र सफलता नितिश राणा ने दिलाई।