फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji trophy round-up haryana beats tripura by by an innings and 125 runs

रणजी ट्रॉफी राउंडअपः हर्षल ने हरियाणा को किया 'हर्षित', त्रिपुरा को पारी और 125 रन से हराया

Wed, 18 Dec 2019 10:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 18 Dec 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
Ranji trophy round-up haryana beats tripura by by an innings and 125 runs
हर्षल पटेल - फोटो : file photo

कप्तान हर्षल पटेल (12/53) के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा ने त्रिपुरा को रणजी ट्रॉफी मुकाबले के दूसरे ही दिन पारी और 125 रन से धोकर शानदार जीत दर्ज की। पहली पारी में 29 रन देकर सात विकेट लेने वाले हर्षल ने दूसरी पारी में 21 रन देकर पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। त्रिपुरा पहली पारी में 63 रन पर आउट हो गया था। हरियाणा ने इसके जवाब में सुबह दो विकेट पर 131 रन से अपनी पहली पारी आगे बढ़ाई और 242 रन बनाए। चैतन्य बिश्नोई ने 67, शिवम चौहान ने 56 और पटेल ने 45 रन का योगदान दिया। त्रिपुरा की टीम दूसरी पारी में 16.3 ओवर में 49 रन पर ढेर हो गई। सौरभ दास (10*) ही दोहरे अंक में पहुंचे। आशीष हुड्डा ने भी पांच विकेट लिए। हरियाणा को जीत से बोनस सहित सात अंक मिले।

विज्ञापन


आंध्र ने दिल्ली पर बनाई 34 रन की बढ़त
 रिकी भुई (70) की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी से आंध्र प्रदेश ने दिल्ली के खिलाफ छह विकेट पर 249 रन बनाकर 34 रन की बढ़त हासिल कर ली है। स्टंप के समय रिकी के साथ गिरीनाथ रेड्डी 11 रन बनाकर क्रीज पर थे। आंध्र ने दो विकेट पर 16 रन से पारी आगे बढ़ाई। मनीष गोलामारू ने 42, कप्तान हनुमा विहारी ने 38 और करण शिंदे ने 48 रन का योगदान दिया। दिल्ली के लिए तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने तीन और पवन सुयाल ने दो विकेट चटकाए। दिल्ली की 215 रन पर सिमट गई थी।
विज्ञापन


मनदीप का नाबाद अर्द्धशतक
मेजबान पंजाब ने कप्तान मनदीप सिंह (65*) और अनमोलप्रीत सिंह (54) के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 82 रन की साझेदारी की बदौलत शुरुआती झटकों से उभरते हुए हैदराबाद के खिलाफ चार विकेट पर 167 रन बनाए थे। दिन का खेल खत्म होने पर मनदीप के साथ शरद लुंबा 26 रन बनाकर क्रीज पर थे। वह हैदराबाद से अभी 75 रन पीछे है जबकि उसके छह विकेट शेष हैं। हैदराबाद ने पहली पारी में 242 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यूपी के खिलाफ कर्नाटक ने 168 रन पर गंवाए चार विकेट  

उत्तर प्रदेश आर्यन जुयाल (109) के शतक और मोहम्मद सैफ (80) के अर्द्धशतकों के बावजूद कर्नाटक के खिलाफ 281 रन ही बना पाया। जवाब में कर्नाटक ने देवदत्त पडिक्कल (74) की अर्द्धशतकीय पारी से चार विकेट पर 168 रन बना लिए थे। स्टंप के समय अभिषेक रेड्डी 23 और गोपाल आठ रन बनाकर क्रीज पर थे। वह अभी उत्तर प्रदेश से 113 रन पीछे है जबकि उसके छह विकेट बाकी हैं। मोहित ने दो विकेट लिए। इससे पहले पांच विकेट पर 232 रन से आगे खेलने उतरे यूपी ने मात्र 59 रन जोड़कर अपने बाकी विकेट भी गंवा दिए। सैफ के अलावा सौरभ कुमार (27) ही दोहरे अंक तक पहुंच पाए। कर्नाटक की ओर से अभिमन्यु मिथुन ने छह विकेट चटकाए।

हिमाचल ने तमिलनाडु पर बनाई 195 रन की बढ़त
गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन से हिमाचल ने तमिलनाडु की पहली पारी 96 रन पर समेट दी। उसकी ओर से आर अश्विन ने सर्वाधिक 24 और जे कौशिक ने 21 रन की पारी खेली। हिमाचल के लिए वैभव अरोड़ा ने तीन, मयंक डागर, आकाश वशिष्ठ और ऋषि धवन ने दो-दो विकेट लिए। पहली पारी में 62 रन की बढ़त लेने वाले हिमाचल ने दूसरी पारी में सात विकेट पर 133 रन बनाए थो इससे उसकी कुल बढ़त 195 रन हो गई है। धवन 27 रन बनाकर क्रीज पर थे। उनके अलावा सुमित वर्मा ने 36 और प्रशांत चोपड़ा ने 23 रन बनाए। तमिलनाडु के लिए अश्विन, नटराजन और साई किशोर ने दो-दो विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed