फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Round up Cheteshwar Pujara joins elite list with 50th first class ton

रणजी ट्रॉफी राउंड-अपः पुजारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जड़ी 50वीं सेंचुरी, यूपी मजबूत

Sat, 11 Jan 2020 09:41 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 11 Jan 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy Round up Cheteshwar Pujara joins elite list with 50th first class ton
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : pti
भारतीय टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने शनिवार को कर्नाटक के खिलाफ प्रथम श्रेणी करियर में अपनी  50वीं शतकीय पारी खेली। इसी के साथ वह नौ बल्लेबाजों के उस विशिष्ट क्लब में शामिल हो गए जिसमें पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज शामिल हैं। गावस्कर और तेंदुलकर के नाम प्रथम श्रेणी में 81-81 शतक दर्ज हैं , जबकि द्रविड़ ने 68 सेंचुरी जड़ी हैं।
विज्ञापन


सौराष्ट्र के बल्लेबाज पुजारा रणजी ट्रॉफी में पहले दिन 162 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने शेल्डन जैकसन (नाबाद 99) के साथ 263 रन की अटूट साझेदारी की जिससे टीम ने ग्रुप बी के इस मैच में दो विकेट पर 296 रन बनाकर विशाल स्कोर की ओर कदम बढ़ाए।
विज्ञापन


 किस बल्लेबाज के कितने शतक
बल्लेबाज शतक
सुनील गावस्कर 81
सचिन तेंदुलकर 81
राहुल द्रविड़ 68
विजय हजारे 60
वसीम जाफर 57
दिलीप वेंगसरकर 55
वीवीएस लक्ष्मण 55
मोहम्मद अजहरुद्दीन 54
चेतेश्वर पुजारा 50

रेलवे ने मप्र को किया 124 पर ढेर

ग्रुप बी में रेलवे ने तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान (6/33) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से मध्यप्रदेश को 55 ओवर में 124 रन पर ढेर कर दिया। अमित मिश्रा ने भी 38 रन देकर दो विकेट चटकाए। मध्यप्रदेश की ओर से रजत पाटीदार (38) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए। रेलवे ने इसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 104 रन बनाकर अपना पलड़ा भारी रखा। सलामी बल्लेबाज मृणाल देवधर 43 जबकि सौरभ सिंह तीन रन बनाकर खेल रहे हैं।

मुंबई को मुलानी-तारे ने संभाला

मुंबई ने शम्स मुलानी (87) और कप्तान आदित्य तारे (नाबाद 69) के बीच छठे विकेट की 155 रन की साझेदारी से तमिलनाडु के खिलाफ छह विकेट पर 284 रन बनाए। मुलानी और तारे ने उस समय टीम को संभाला जब वह 129 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। तमिलनाडु की ओर से रविचंद्रन अश्विन और आर साई किशोर ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

विज्ञापन

पंजाब ने केरल को 227 पर समेटा

 पंजाब की टीम ने अपने गेंदबाजों सिद्धार्थ कौल (3/47), बलतेज (3/33)और विनय चौधरी (3/37) के शानदार प्रदर्शन से केरल को पहले ही दिन 227 रन पर समेट दिया। सलमान निजार 91 रन पर नाबाद रहे। कप्तान रॉबिन उथप्पा ने 48 रन बनाए। छह बल्लेबाज दहाई के अंक में नहीं पहुंच सके। जवाब में पंजाब ने बारह ओवरों में दो विकेट पर 46 रन बनाए हैं। गुरकीरत सिंह 16 और मारकंडे 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। आउट होने वाले बल्लेबाजों में सनवीर (01) और मारवाह (16) शामिल हैं।
 

जेएंडके के परवेज का नाबाद शतक

कप्तान ऑलराउंडर परवेज रसूल (नाबाद 171) और शुभम खजूरिया (55) की मदद से जम्मू-कश्मीर ने सर्विसेज के खिलाफ 7 विकेट पर 337 रन बनाकर पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया। पालम मैदान में सर्विसेज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था लेकिन यह दांव उलटा पड़ गया।

हालांकि मेहमान टीम ने 17 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। सूर्यांश राणा (00), शुभम पुंडीर (06) जल्द आउट  हो गए थे। स्कोर के 61 तक पहुंचते हेनन नजीर (22) भी पवेलियन लौट गए लेकिन चौथे विकेट पर परवेज और शुभम ने 150 रन जोड़े। परवेज के साथ आबिद मुश्ताक 27 रन पर खेल रहे हैं।

हरियाणा की टीम 90 पर ढेर

मीडियम पेसर सूर्यकांत प्रधान (6/36) की कातिलाना गेंदबाजी के आगे मेजबान हरियाणा की टीम ओडिशा के खिलाफ 31 ओवरों में 90 रन पर ऑलआउट हो गई। ओपनर शुभम रोहिल्ला ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। सात बल्लेबाज तो दहाई के अंक में नहीं पहुंच सके। जवाब में ओडिशा ने 5 विकेट पर 141 रन बनाकर 51 रन की बढ़त बना ली है। 

सैफ शतक की दहलीज पर, यूपी मजबूत

मोहम्मद सैफ (99) और रिंकू सिंह (62) की मदद से उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच में बड़ौदा के खिलाफ पहले दिन पांच विकेट पर 295 रन बनाकर मजबूत शुरुआत की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम से ओपनर अल्मास शौकत (48) ने भी अच्छी पारी खेली।

हालांकि नियमित अंतराल पर विकेट गंवाने के कारण टीम का स्कोर एक समय चार विकेट पर 107 रन हो गया था लेकिन सैफ और रिंकू ने पांचवें विकेट पर 126 रन जोड़कर टीम को संभाल लिया। रिंकू को अनुरीत (2/48) ने विकेट के पीछे कैच कराया। सैफ और उपेंद्र यादव (नाबाद 38) अब तक 82 रन जोड़ चुके हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed