फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ranji trophy round up: ajinkya rahane and prithvi shaw flop

रणजी ट्रॉफी राउंड-अपः रहाणे और शॉ फिर फ्लॉप, मुंबई की पहली पारी 194 पर सिमटी

Fri, 03 Jan 2020 09:15 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 03 Jan 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
ranji trophy round up: ajinkya rahane and prithvi shaw flop
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media

भारतीय टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (7) और पृथ्वी शॉ (29) फिर बल्ले से नाकाम रहे नतीजा कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में मुंबई की पारी 55.5 ओवर में 194 रन पर सिमट गई। हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव (77 रन, 94 गेंद,10 चौके, 2 छक्के) अकेले डटे रहे।

विज्ञापन


दूसरे  छोर पर विकेट गिरते रहे। मुंबई ने लंच तक मात्र 86 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। सूर्यकुमार ने शशांक अतारडे (35) के सातवें विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। आदित्य तारे (00), सिद्धेश लाड (04) और सरफराज खान (08) भी सस्ते में निपट गए।
विज्ञापन


कर्नाटक की ओर से वी कौशिक ने तीन, रोनित मोरे, अभिमन्यु मिथुन और प्रतीक जैन ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में कर्नाटक ने तीन विकेट पर 79 रन बना लिए हैं। टीम पहली पारी के हिसाब से 115 रन से पीछे है। समर्थ 40 रन बनाकर क्रीज पर थे, जबकि करुण नायर को अभी खाता खोलना है। देवदत्त पड्डीकल ने 32 रन बनाए। मुंबई की ओर से शम्स मुलानी ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शॉ चोटिल : मैच के दौरान तीसरे सत्र में शॉ ओवरथ्रो को बचाते हुए गिर गए और अपना कंधा चोटिल करा बैठे। उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया।

अवेश के आगे हिमाचल 175 पर ढेर

अवेश खान (5/52) की उम्दा गेंदबाजी से मध्य प्रदेश ने रणजी के पहले दिन मेजबान हिमाचल प्रदेश की पारी 175 रन पर समेट दी। जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक मध्य प्रदेश ने भी 87 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। रमीज खान 36 और वेंकटेश अय्यर चार रन बनाकर क्रीज पर थे। मेहमान टीम अभी 88 रन पीछे है जबकि उसके छह विकेट शेष हैं। पंकज जयसवाल ने दो विकेट लिए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल का कोई भी बल्लेबाज अर्द्धशतक नहीं जड़ सका और पूरी टीम 51 ओवर में पवेलियन लौट गई। आकाश वशिष्ठ ने 33, प्रियांशु खंडूरी ने 31 और अंकुश बैंस ने 27 रन की पारी खेली। एमपी के लिए ईश्वर पांडे ने तीन और अय्यर ने दो विकेट लिए।  

जेएंडके खिलाफ सौरभ ने संभाला मोर्चा
कप्तान सौरभ तिवारी के नाबाद 43 रनों की मदद से झारखंड ने जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ चार विकेट पर 170 रन बनाए थे। स्टंप के समय तिवारी के साथ विराट सिंह नौ रन बनाकर क्रीज पर थे। कुमार देवव्रत (35) और नजिम सद्दिकी (33) ने पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़कर झारखंड को शानदार शुरुआत दिलाई। लेकिन अबिद मुश्ताक (3/24) ने इन दोनों को सात रन के भीतर आउट कर जेएंडके को वापसी दिलाई। उत्कर्ष सिंह ने (28) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed