फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Players refused to play on dangerous pitch Railways and Punjab match suspended in Delhi

Ranji Trophy: खतरनाक पिच पर खेलने से खिलाड़ियों किया मना, दिल्ली में सस्पेंड हुआ रेलवे और पंजाब का मुकाबला

Wed, 21 Dec 2022 07:57 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 21 Dec 2022 07:57 PM IST
सार

पंजाब की टीम जब दूसरी पारी में चार विकेट पर 18 रन बना चुकी थी तब खेल को रोक दिया गया था। उसने मैच में 30 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। पंजाब ने पहली पारी में 162 रन बनाए थे। वहीं, रेलवे की टीम पहली पारी में 150 रन बनाकर आउट हो गई थी। पंजाब को पहली पारी में 12 रनों की बढ़त मिली थी।

विज्ञापन
Ranji Trophy Players refused to play on dangerous pitch Railways and Punjab match suspended in Delhi
रेलवे बनाम पंजाब - फोटो : PTI

विस्तार

पंजाब और रेलवे के बीच रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी का मुकाबला खतरनाक पिच के कारण पूरा नहीं हो पाया। मुकाबले को खतरनाक पिच के कारण सस्पेंड कर दिया गया हैं। यह मैच दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन लंच के बाद मुकाबला नहीं हो सका। मैच रेफरी और अंपायरों ने करनैल सिंह स्टेडियम की पिच को खतरनाक और खेलने लायक नहीं बताया।
विज्ञापन


अब मैच के बाकी दो दिन का नई पिच पर गुरुवार से खेला जाएगा। अब तक इस मैच में 103 ओवर में 24 विकेट गिर चुके हैं। इनमें से 20 विकेट पर तेज गेंदबाजों ने लिए हैं। पंजाब की टीम जब दूसरी पारी में चार विकेट पर 18 रन बना चुकी थी तब खेल को रोक दिया गया था। उसने मैच में 30 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। पंजाब ने पहली पारी में 162 रन बनाए थे। वहीं, रेलवे की टीम पहली पारी में 150 रन बनाकर आउट हो गई थी। पंजाब को पहली पारी में 12 रनों की बढ़त मिली थी।
विज्ञापन


पिच बहुत असुरक्षित हो गई: अभिषेक शर्मा
पंजाब के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ''मैंने रणजी में इस तरह का विकेट पहले कभी नहीं देखा। उछाल बहुत अप्रत्याशित था जिससे पिच बहुत असुरक्षित हो गई थी। हमें बताया गया है कि मैच अब नई पिच पर खेला जाएगा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच को नई पिच पर कराने का फैसला लंच के बाद दूसरे सत्र में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान लिया गया। मैदानी अंपायर मदनगोपाल और राजीव गोदारा ने मैच रेफरी यूराज सिंह के साथ इस मामले पर चर्चा की और दोनों कप्तानों पंजाब के मनदीप सिंह और रेलवे के कर्ण शर्मा के साथ भी बात की। 


पंजाब का पहला मैच हुआ था ड्रॉ
इस मैच का असर पंजाब और रेलवे के आगे बढ़ने की उम्मीदों पर पड़ेगा। चंडीगढ़ के खिलाफ पंजाब का पहला मैच ड्रॉ हो गया था। वहीं, रेलवे की टीम को विदर्भ के खिलाफ 194 रन से हार मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed