फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy: Mayank Agarwal not selected in Test team against Australia, scored Century against Saurashtra

Ranji Trophy: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट टीम में नहीं चुना गया यह खिलाड़ी, शतक लगाकर चयनकर्ताओं को दिया जवाब

Wed, 08 Feb 2023 11:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 08 Feb 2023 11:12 PM IST
सार

कप्तान मयंक ने नाबाद शतक जड़कर अपनी टीम कर्नाटक को सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में वापसी कराई। पहले दिन का खेल खत्म होने के समय मयंक 110 रन बनाकर खेल रहे थे।

विज्ञापन
Ranji Trophy: Mayank Agarwal not selected in Test team against Australia, scored Century against Saurashtra
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम से बाहर चल रहे मयंक अग्रवाल ने रणजी ट्रॉफी में शतक जड़ दिया है। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कर्नाटक के कप्तान मयंक ने सौराष्ट्र के खिलाफ शानदार पारी खेली और अपनी टीम को मुश्किलों से निकाला। मयंक को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ  चार मैचों की टेस्ट सीरीज के भारतीय स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में उन्होंने शतक लगाकर चयनकर्ताओं को जवाब दिया। 
विज्ञापन


कप्तान मयंक ने नाबाद शतक जड़कर अपनी टीम कर्नाटक को सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में वापसी कराई। पहले दिन का खेल खत्म होने के समय मयंक 110 रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि उनका साथ श्रीनिवास शरत (नाबाद 58) दे रहे थे। कर्नाटक ने पांच विकेट पर 229 रन बनाए। सौराष्ट्र के लिए कुशांग पटेल ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। 
विज्ञापन


इस शतक के साथ मयंक ने भारतीय टीम में वापसी का दावा भी ठोक दिया है। मयंक ने अब तक 246 गेंदों में 11 चौके और एक छक्का लगाया है। इससे पहले आर समर्थ तीन रन, देवदत्त पडिक्कल नौ रन, निकिन जोस 18 रन, मनीष पांडे सात रन और श्रेयस गोपाल 15 रन बनाकर आउट हुए थे। सौराष्ट्र की ओर से कुशांग पटेल ने दो विकेट लिए। वहीं, चेतन सकारिया और प्रेरक मांकड़ को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed