फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Haryana and Uttar Pradesh match ends in draw Himachal Pradesh and Baroda match also draw

Ranji Trophy: हरियाणा और उत्तर प्रदेश का मुकाबला बराबरी पर छूटा, हिमाचल प्रदेश और बड़ौदा का मैच भी ड्रॉ

Fri, 06 Jan 2023 09:15 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 06 Jan 2023 09:15 PM IST
सार

चंडीगढ़ और त्रिपुरा के बीच शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी का मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। चंडीगढ़ ने पहली पारी में तीन विकेट पर 455 रन बनाए थे। चंडीगढ़ के लिए 200 रन की पारी खेलने वाले कप्तान मनन वोहरा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
Ranji Trophy Haryana and Uttar Pradesh match ends in draw Himachal Pradesh and Baroda match also draw
रणजी ट्रॉफी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच रणजी ट्रॉफी का मैच शुक्रवार को ड्रॉ पर समाप्त हुआ। मैन ऑफ द मैच अंकित कुमार के शानदार शतक की मदद से हरियाणा की पहली पारी 365 रन पर समाप्त हुई। अंकित ने 286 गेंदों में 174 रन की पारी खेली और इस दौरान 19 चौके लगाए। उनके अलावा सुमित कुमार ने 95 रन बनाए। सुमित ने 193 गेंदों में 12 चौके और एक छक्का लगाया। उत्तर प्रदेश के लिए पहली पारी में आकिब खान ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।
विज्ञापन


अजित चहल (3/70) और अमन कुमार (3/70) की शानदार गेंदबाजी से हरियाणा ने मैच के चौथे दिन उत्तर प्रदेश को पहली पारी में 197 रन पर समेट दिया। हरियाणा को पहली पारी में 168 रन की बढ़त हासिल हुई। फालोऑन खेलते हुए उत्तर प्रदेश ने चौथे दिन का खेल खत्म होने पर दूसरी पारी में एक विकेट पर 72 रन बना लिए थे और मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। उत्तर प्रदेश के लिए दूसरी पारी में ध्रुव जुरेल 31 और प्रियम गर्ग 36 रन बनाकर खेल रहे थे।
विज्ञापन


अजित चहल ने दूसरी पारी में उत्तर प्रदेश का एकमात्र विकेट लिया। उन्होंने माधव कौशिक (05) को शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। पहली पारी में बढ़त के आधार पर हरियाणा को तीन अंक हासिल हुए, जबकि उत्तर प्रदेश को एक अंक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश और बड़ौदा का मैच हुआ ड्रॉ
हिमाचल प्रदेश और बड़ौदा के बीच मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। कंवर अभिनय (3/63) और वैभव अरोड़ा (3/92) की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश ने बड़ौदा को पहली पारी में 355 रन पर रोक दिया। बड़ौदा के लिए कप्तान विष्णु सौलंकी ने सर्वाधिक 178 रन बनाए। उन्होंने 273 गेंदों में 27 चौके लगाए। जवाब में हिमाचल प्रदेश ने पहली पारी आठ विकेट पर 561 रन बनाकर घोषित कर दी। हिमाचल प्रदेश को पहली पारी में 206 रन की बढ़त हासिल हुई।

हिमाचल के लिए मैन ऑफ द मैच कप्तान अंकित काल्सी ने 293 गेंदों में 145 रन बनाए। उन्होंने 15 चौके जड़े। प्रशांत चोपड़ा ने 159 रन की पारी खेली और इस दौरान 280 गेंदों में 16 चौके व एक छक्का जड़ा। चौथे दिन का खेल खत्म होने पर बड़ौदा ने दूसरी पारी में छह विकेट पर 216 रन बनाए और मैच ड्रॉ हो गया। हिमाचल प्रदेश ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल किए, जबकि बड़ौदा को एक अंक मिला।


चंडीगढ़ और त्रिपुरा ने खेला ड्रॉ
चंडीगढ़ और त्रिपुरा के बीच शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी का मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। चंडीगढ़ ने पहली पारी में तीन विकेट पर 455 रन बनाए थे। चंडीगढ़ के लिए 200 रन की पारी खेलने वाले कप्तान मनन वोहरा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच का तीसरे और चौथे दिन का खेल नहीं हो पाया। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed