Ranji Trophy Final: बीच मैदान टला बड़ा हादसा, अंपायर सी. शम्सुददीन बाल बाल बचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौराष्ट्र और बंगाल के बीच रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। मंगलवार को खेल का दूसरा दिन है। लाइव मैच के दौरान एक बड़ा हदसा टल गया। दरअसल, फिल्ड अंपायर सी. शम्सुददीन को चोट की वजह से मैदान से बाहर जाना पड़ा। उछलती हुई गेंद उनके पेट के निचले हिस्से पर लग गई। मंगलवार की सुबह उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया।
We wish umpire C Shamshuddin a speedy recovery. 💪💪
He is not officiating on Day 2⃣ after being hit on the opening day of the @paytm #RanjiTrophy #Final.विज्ञापन
Video 👉https://t.co/Sc3ppBJPrC#SAUvBEN pic.twitter.com/v978SB9KvQविज्ञापन विज्ञापन— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) March 10, 2020
यहां तक कि वे दूसरे दिन भी दर्द की वजह से अंपायरिंग करने मैदान पर नहीं उतरे, जिसके चलते खिलाड़ियों को एक ही अंपायर से काम चलाना पड़ा। शम्सदुदीन की गैरमौजूदगी में केएन अनंतपद्मनाभन दोनों छोर से अंपायरिंग करते नजर आए।
ऐसे में जबकि मैदानी अंपायर घायल हो गए थे तो पीयूष खाकड़ को मैदान पर उतारा गया। वहीं, लंच के बाद अनंतपद्मनाभन की जगह सुंदरम रवि को जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि सी. शम्सुददीन को टीवी अंपायर की भूमिका दी गई।
सी. शम्सुददीन की जगह यशवंत बारडे हुए शामिल
हालांकि, तीसरे दिन सी. शम्सुददीन की जगह यशवंत बारडे को फिल्ड अंपायर के तौर पर शामिल किया गया। बता दें कि जयदेव उनादकट की कप्तानी वाली सौराष्ट्र की टीम की निगाहें बंगाल के खिलाफ घरेलू मैदान पर पहली बार रणजी ट्रॉफी खिताब जीतकर इतिहास रचने पर होगी।
हालांकि आत्मविश्वास से भरे बंगाल को हराना इतना आसान नहीं होगा। सौराष्ट्र की टीम आठ सत्र में चौथे फाइनल में तो बंगाल की टीम 14वां खिताबी मुकाबला खेलेगी। उसका लक्ष्य तीस (1989-90) साल बाद एक बार फिर से चैंपियन बनने का होगा।