फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ranji Trophy Final MUM vs MP Scorecard and Other Updates

Ranji Trophy: 41 बार के विजेता मुंबई को हराकर पहली बार चैंपियन बना मध्यप्रदेश, विजेता टीम को दो करोड़ रुपये देगा एमपीसीए

Sun, 26 Jun 2022 07:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 26 Jun 2022 07:16 PM IST
सार

फाइनल मैच में मध्यप्रदेश ने पहली पारी में बढ़त ली थी और यहीं से इस टीम की जीत तय हो गई थी। चौथी पारी में मध्यप्रदेश के सामने 108 रन का लक्ष्य था, जिसे एमपी ने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

विज्ञापन
Ranji Trophy Final MUM vs MP Scorecard and Other Updates
मध्यप्रदेश ने पहली बार रणजी ट्रॉफी जीती है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की टीम ने फाइनल मैच में मुंबई को हराकर रणजी ट्रॉफी 2021-22 का खिताब अपने नाम किया। मध्यप्रदेश की टीम ने पहली बार यह टूर्नामेंट जीता है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी में खेले गए फाइनल मैच में मध्य प्रदेश ने मुंबई को छह विकेट से हराया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 374 रन बनाए। इसके जवाब में मध्य प्रदेश ने 536 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। दूसरी पारी में मुंबई की टीम ने 269 रन बनाए। मध्य प्रदेश के सामने मैच की चौथी पारी में 108 रन का लक्ष्य था। इसे मध्य प्रदेश ने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश रणजी टॉफी जीतने वाली 20वीं टीम बनी।
विज्ञापन


पूरी टीम को मिलेंगे दो करोड़
रणजी ट्रॉफी जीतने वाली टीम को एमपीसीए की ओर से दो करोड़ रुपये की इनामी राशि का एलान किया गया है। अमर उजाला से बातचीत में मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर ने कहा, ''टीम की ऐतिहासिक जीत पर हम बहुत खुश हैं। यह मध्य प्रदेश के लिए अभूतपूर्व सफलता है। यह जीत राज्य की पूरी जनता को समर्पित है। चंद्रकांत पंडित और टीम के सभी सदस्यों ने शानदार काम किया है। एमपीसीए की ओर से दो करोड़ रुपये की इनामी राशि पूरी टीम को दी जाएगी।''
विज्ञापन


यश दुबे, शुभम शर्मा और रजत पाटीदार ने मध्य प्रदेश के लिए शतकीय पारियां खेलीं। वहीं, मुंबई के लिए सरफराज खान ने शतक लगाया। गेंदबाजी में मध्य प्रदेश के गौरव कुमार ने छह और कुमार कार्तिकेय ने पांच विकेट लिए। मुंबई के शम्स मुलानी ने सबसे ज्यादा आठ विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Image

पिछले कुछ सालों में रणजी में नई टीमें उभर कर सामने आ रही हैं। 2014-15 से अब तक आठ सीजन में छह अलग-अलग टीमों ने खिताब अपने नाम किए हैं। 2014-15 में कर्नाटक, 2015-16 में मुंबई, 2016-17 में गुजरात, 2017-18 और 2018-19 में विदर्भ, 2019-20 में सौराष्ट्र और 2021-22 में मध्य प्रदेश की टीम चैंपियन बनी है। 2020-21 में कोरोना की वजह से टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया था।

Image

सरफराज के शतक की बदौलत मुंबई का बड़ा स्कोर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने शानदार शुरुआत की। पृथ्वी शॉ और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। शॉ 47 रन बनाकर आउट हुए। यहां से मध्य प्रदेश ने मैच में थोड़ी वापसी की और नियमित अंतराल पर मुंबई के विकेट चटकाए। यशस्वी जायसवाल (78 रन) और सरफराज खान (134 रन) ने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की और अपनी टीम को 374 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया। 

मध्य प्रदेश के लिए गौरव यादव ने चार विकेट लिए। सारांश जैन को दो, अनुभव अग्रवाल को तीन और कुमार कार्तिकेय को एक विकेट मिला। 

Image

मध्य प्रदेश का शानदार जवाब
मुंबई के बड़े स्कोर के जवाब में मध्य प्रदेश ने भी अच्छी शुरुआत की। पहले विकेट के लिए हिमांशू मंत्री और यश दुबे ने 47 रन जोड़े। इसके बाद हिमांशू मंत्री 31 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे विकेट के लिए शुभम शर्मा और यश दुबे ने 222 रन की साझेदारी कर मध्य प्रदेश को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया शुभम शर्मा 116 रन बनाकर आउट हुए। यश दुबे ने 133 और रजत पाटीदार ने 122 रन की पारी खेली। 

कप्तान आदित्य सूर्यवंशी 25 और अक्षत रघुवंशी नौ रन बनाकर आउट हुए। पर्थ शाहनी ने 11 रन बनाए। अनुभव अग्रवाल आठ और कुमार कार्तिकेय नौ रन बनाकर आउट हुए। अंत में सारांश जैन ने 57 रन की पारी खेली। पहली पारी में मध्य प्रदेश ने 162 रन की बढ़त ली। यहीं से मध्य प्रदेश की जीत तय हो गई थी। मुंबई के लिए तुषार देशपांडे ने तीन विकेट झटके। शम्स मुलानी ने पांच विकेट लिए। मोहित अवस्थी को दो विकेट मिले।

Image

दूसरी पारी में कमाल नहीं कर पाए मुंबई के बल्लेबाज
दूसरी पारी में मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ 44 और हार्दिक तमोरे 25 रन बनाकर आउट हुए। अरमान जाफर 37, सुवेद पार्कर 51 और यशस्वी जायसवाल एक रन बनाकर आउट हुए। सरफराज खान ने 45, शम्स मुलानी ने 17 और तनुष कोत्यान ने 11 रन का योगदान दिया। मध्य प्रदेश के लिए कुमार कार्तिकेय ने चार और गौरव यादव पर्थ साहनी ने दो-दो विकेट लिए। मुंबई के दो बल्लेबाज रन आउट हुए। चौथी पारी में मुंबई ने मध्य प्रदेश के सामने 108 रन का आसान लक्ष्य रखा।

रजत पाटीदार और कप्तान आदित्य ने बनाए विजयी रन
दूसरी पारी में मध्यप्रदेश के सामने 108 रन का लक्ष्य था। इसके जवाब में कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। यश दुबे सिर्फ एक रन और हिमांशु मंत्री 37 बनाकर आउट हुए। पर्थ साहनी ने पांच रन बनाए। शुभम शर्मा 30 रन बनाकर आउट हुए। रजत पाटीदार 30 और कप्तान आदित्य श्रीवास्तव ने एक रन बनाकर अपनी टीम को जीत के पार पहुंचाया। मुंबई के लिए शम्स मुलानी ने तीन और धवन कुलकर्णी ने एक विकेट लिया।  

Image

1934 से खेला जा रहा है रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट
रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट 1934 से खेला जा रहा है। पहला मैच 4 नवंबर 1934 से मद्रास और मैसूर के बीच चेपक ग्राउंड में खेला गया था। इसकी ट्रॉफी पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह द्वारा दान की गई थी। मुंबई ने इस टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा 41 बार जीता है। 1958-59 से लेकर 1972-73 तक मुंबई की टीम ने लगातार 15 बार खिताब जीता था। 86 साल में पहली बार पिछले साल (2020/21 सीजन) रणजी ट्रॉफी रद्द करनी पड़ी थी। कोरोना की वजह से ऐसा हुआ था।

महाराजा रणजीत सिंह के नाम पर रणजी ट्रॉफी
रणजी ट्रॉफी का नाम महाराजा रणजीत सिंह के नाम पर रखा गया है। वह 1907 से 1933 तक भारत में नवानगर (वर्तमान में जामनगर) स्टेट के महाराजा रहे थे। महाराजा रणजीत सिंह भारत के पहले क्रिकेटर थे, जिन्हें इंग्लैंड की क्रिकेट टीम से खेलने का मौका मिला था। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 1896 से 1902 तक 15 टेस्ट मैच खेले। उस वक्त भारत की क्रिकेट टीम नहीं हुआ करती थी। रणजीत सिंह के निधन के बाद 1934 में उनके नाम पर भारत में घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed