{"_id":"5e67b7e48ebc3eeb26457fcd","slug":"ranji-trophy-final-arpit-vasavada-hit-hundred-saurashtra-score-384","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranji trophy Final: अर्पित वसावडा का शतक, दूसरे दिन के खेल के बाद सौराष्ट्र का स्कोर 384\/8","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji trophy Final: अर्पित वसावडा का शतक, दूसरे दिन के खेल के बाद सौराष्ट्र का स्कोर 384/8
Wed, 11 Mar 2020 04:40 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 11 Mar 2020 04:40 AM IST
विज्ञापन
अर्पित वसावडा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौराष्ट्र और बंगाल के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। सोमवार से शुरू हुए खिताबी मुकाबले में सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करते हुए सौराष्ट्र ने अर्पित वसावडा (106 रन, 287 गेंदें, 11 चौके) के दम पर दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक आठ विकेट के नुकसान पर 384 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक चिराग जनी 13 और धर्मेंद्र सिंह जडेजा 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि जयदेव उनादकट की कप्तानी वाली सौराष्ट्र की टीम की निगाहें बंगाल के खिलाफ घरेलू मैदान पर पहली बार रणजी ट्रॉफी खिताब जीतकर इतिहास रचने पर होगी। हालांकि आत्मविश्वास से भरे बंगाल को हराना इतना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
सौराष्ट्र की टीम आठ सत्र में चौथे फाइनल में तो बंगाल की टीम 14वां खिताबी मुकाबला खेलेगी। उसका लक्ष्य तीस (1989-90) साल बाद एक बार फिर से चैंपियन बनने का होगा।