{"_id":"63f102666c61ffdb02086d7e","slug":"ranji-trophy-final-anustup-and-manoj-tiwari-made-bengal-comeback-against-saurashtra-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy Final: अनुस्तूप और मनोज तिवारी ने बंगाल की सौराष्ट्र के खिलाफ कराई वापसी, रोमांचक हुआ फाइनल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy Final: अनुस्तूप और मनोज तिवारी ने बंगाल की सौराष्ट्र के खिलाफ कराई वापसी, रोमांचक हुआ फाइनल
Sat, 18 Feb 2023 10:22 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 18 Feb 2023 10:22 PM IST
सार
तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय मनोज तिवारी का साथ शाहबाज अहमद 13 रन बनाकर दे रहे थे। सौराष्ट्र के लिए कप्तान जयदेव उनादकट ने 47 रन देकर दो विकेट लिए जबकि चेतन सकारिया को भी दो विकेट मिले। सकारिया ने इतने विकेट के लिए 50 रन खर्च किए।
विज्ञापन
सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट और बंगाल के कप्तान मनोज तिवारी
- फोटो : PTI
विस्तार
शानदार फॉर्म में चल रहे अनुस्तूप मजूमदार और कप्तान मनोज तिवारी ने अर्धशतक लगाकर अपनी टीम बंगाल को रणजी ट्रॉफी के फाइनल में सौराष्ट्र के खिलाफ वापसी कराई। अनुस्तूप ने 101 गेंदों में 61 रन की पारी खेली और आठ चौके लगाए। उनके अलावा तिवारी ने 129 गेंदों में नाबाद 57 रन की पारी खेली और नौ चौके जड़े। दोनों की मदद से बंगाल ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 169 रन बनाए। बंगाल की टीम दूसरी पारी में 61 रन पीछे है।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय मनोज तिवारी का साथ शाहबाज अहमद 13 रन बनाकर दे रहे थे। सौराष्ट्र के लिए कप्तान जयदेव उनादकट ने 47 रन देकर दो विकेट लिए जबकि चेतन सकारिया को भी दो विकेट मिले। सकारिया ने इतने विकेट के लिए 50 रन खर्च किए।
सौराष्ट्र ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 317 रन से की। अर्पित 81 रन पर आउट हो गए जबकि चिराग 60 रन का योगदान दे पाए। निचले क्रम के बल्लेबाजों पेरक मांकड़ ने 50 गेंदों में 33 रन बनाए, जबकि धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने 38 गेंदों में 29 रनों का योगदान दिया। सौराष्ट्र पहली पारी में 404 रन बनाने में सफल रहा। इस तरह, सौराष्ट्र को 230 रनों की पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल हुई।
विज्ञापन
बंगाल की दूसरी पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही। सकारिया और उनादकट ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को सस्ते में पवेलियन भेज दिया। 47 रन पर ही बंगाल ने अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अनुस्तूप और मनोज ने चौथे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी करके टीम को शुरुआती झटकों से बाहर निकाला।