Ranji Trophy: तमिलनाडु के कोच ने कप्तान पर साधा निशाना तो नाराज हुए दिनेश कार्तिक, साई का किया समर्थन
मुंबई के रिकॉर्ड 48वें रणजी फाइनल में पहुंचने के बाद कुलकर्णी ने हार के लिए साई किशोर को जिम्मेदार ठहराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
This is soo WRONG
— DK (@DineshKarthik) March 5, 2024
This is so disappointing from the coach ..instead of backing the captain who has brought the team to the semis after 7 yrs and thinking it's a start for good things to happen, the coach has absolutely thrown his captain and team under the bus
👎🏽👎🏽👎🏽👎🏽👎🏽 https://t.co/Ii61X7Ajqs
कार्तिक अकेले नहीं थे जो साई किशोर के समर्थन में सामने आए। साई किशोर पहली बार रणजी ट्रॉफी 2023-24 में तमिलनाडु की सीनियर टीम की कप्तानी कर रहे थे। भारत के पूर्व बल्लेबाज और भारत की महिला क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच डब्ल्यूवी रमन ने भी साई किशोर का समर्थन किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- अच्छी कोशिश की साई किशोर और टीम। यह सीजन आपके लिए काफी कठिन और चुनौतियों से भरा रहा है। लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि आपने सही दृष्टिकोण अपनाया। जैसे सच्चाई कई बार आपको चोट पहुंचा सकती है, सही काम करना निराशाजनक भी हो सकता है, लेकिन उसक गलती को फिर मत दोहराओ और आगे बढ़ो।