फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy CSK new player nishant sindhu century vs Odisha Arjun Tendulkar takes wickets against Karnataka

Ranji Trophy: चेन्नई के नए खिलाड़ी ने रणजी में किया धमाल, कर्नाटक के खिलाफ ऐसा रहा अर्जुन तेंदुलकर का प्रदर्शन

Tue, 27 Dec 2022 05:39 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 27 Dec 2022 05:39 PM IST
सार

चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस बार आईपीएल की नीलामी में 18 साल के निशांत सिंधु पर दांव लगाया। फ्रेंचाइजी ने सिंधु को 60 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था।

विज्ञापन
Ranji Trophy CSK new player nishant sindhu century vs Odisha Arjun Tendulkar takes wickets against Karnataka
निशांत सिंधु (बाएं) और विकेट लेने के बाद अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस बार आईपीएल की नीलामी में 18 साल के निशांत सिंधु पर दांव लगाया। फ्रेंचाइजी ने सिंधु को 60 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था। चेन्नई ने बोली में कोलकाता नाइटराइडर्स को पछाड़ते हुए निशांत को अपनी टीम में शामिल किया। नीलामी के तीन दिन बाद ही इस खिलाड़ी ने चेन्नई के इस फैसले को सही साबित कर दिया। निशांत ने रणजी ट्रॉफी में हरियाणा की ओर से खेलते हुए ओडिशा के खिलाफ एलीट ग्रुप-ए के मैच में शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन


निशांत ने मंगलवार (27 दिसंबर) को चौथे क्रम पर उतरकर शानदार पारी खेली। वह पहले दिन खेल समाप्त होने तक 142 रन बनाकर नाबाद हैं। निशांत ने 209 गेंद की पारी में 21 चौके और दो छक्के लगाए। युवराज सिंह (25 रन), अंकित कुमार (23) और हिमांशु राणा (23) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इन तीनों के बाद यशु शर्मा खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। 91 रन पर चार विकेट गिर जाने के बाद हरियाणा की टीम संघर्ष कर रही थी। यहां से निशांत ने विकेटकीपर रोहित प्रमोद शर्मा के साथ मिलकर पारी को संभाला।
विज्ञापन


निशांत ने रोहित के साथ की शतकीय साझेदारी
निशांत और रोहित ने पांचवें विकेट के लिए 155 रन की साझेदारी की। रोहित 145 गेंद पर सात चौकों की मदद से 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके अनुभवी जयंत यादव क्रीज पर आए। जयंत ने निशांत का बखूबी साथ दिया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी कर ली है। पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय जयंत 28 रन बनाकर नाबाद हैं। ओडिशा के लिए सूर्यकांत प्रधान ने चार और गोविंदा पोद्दार ने एक विकेट अपने नाम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन को मिली एक सफलता
एलीट ग्रुप-सी में कर्नाटक के सामने गोवा की चुनौती है। कर्नाटक ने पहले दिन तीन विकेट पर 294 रन बना लिए हैं। उसके लिए रविकुमार समर्थ ने शतकीय पारी खेली। रविकुमार ने 238 गेंद पर 140 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके लगाए। रविकुमार के साथी ओपनर और कप्तान मयंक अग्रवाल ने अर्धशतकीय पारी खेली। मयंक ने 82 गेंद पर 50 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। मयंक को लक्ष्य गर्ग ने आउट कर कर्नाटक को पहला झटका दिया। 


इसके बाद रविकुमार ने विशाल ओनट के साथ दूसरे विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी की। रविकुमार 140 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें अर्जुन तेंदुलकर ने आउट किया। अर्जुन ने एकनाथ केरकर के हाथों रविकुमार को कैच कराया। निकिन जोसे नौ रन बनाकर पवेलियन लौटे। दिन का खेल समाप्त होने के समय कर्नाटक के विशाल 73 और अनुभवी मनीष पांडे आठ रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed