फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Cheteshwar Pujara completes 20 thousand runs in first class joins Gavaskar Sachin Rahul Dravid

Ranji Trophy: चेतेश्वर पुजारा के प्रथम श्रेणी में 20 हजार रन पूरे, गावस्कर-सचिन और द्रविड़ के क्लब में शामिल

Sun, 21 Jan 2024 05:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 21 Jan 2024 05:48 PM IST
सार

पुजारा को 20 हजार रन पूरे करने के लिए 96 रन की आवश्यकता थी। उन्होंने विदर्भ के खिलाफ पहली पारी में 43 और दूसरी पारी में 66 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की। पुजारा मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन में शानदार फॉर्म में हैं।

विज्ञापन
Ranji Trophy Cheteshwar Pujara completes 20 thousand runs in first class joins Gavaskar Sachin Rahul Dravid
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविवार (21 जनवरी) को एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने प्रथम श्रेणी मैचों में अपने 20 हजार रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के क्लब में जगह बना ली। पुजारा ने नागपुर के वीसीए स्टेडियम में विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2024 के तीसरे दौर में सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन


पुजारा को 20 हजार रन पूरे करने के लिए 96 रन की आवश्यकता थी। उन्होंने विदर्भ के खिलाफ पहली पारी में 43 और दूसरी पारी में 66 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की। पुजारा मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने राजकोट में झारखंड के खिलाफ नाबाद 243 रनों की पारी के साथ अपने सीजन की शुरुआत की। दूसरे मैच में हरियाणा के खिलाफ 49 और 43 रन बनाए थे।
विज्ञापन


पुजारा ने खेले हैं 100 से ज्यादा टेस्ट मैच
पुजारा ने भारत के लिए 103 टेस्ट मैचों में 44.36 की औसत से 7195 रन बनाए हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कुल मिलाकर उनके नाम 61 शतक और 77 अर्द्धशतक हैं। पुजारा की 66 रन की पारी ने सौराष्ट्र को नागपुर की चुनौतीपूर्ण पिच पर विदर्भ के सामने एक मजबूत लक्ष्य रखने में मदद की। विश्वरंज सिंह जडेजा ने सर्वाधिक 79 रन बनाए। वहीं,  सलामी बल्लेबाज केविन जीवराजानी ने 57 रन बनाए। इससे सौराष्ट्र ने 244 रन बनाकर विदर्भ को अंतिम पारी में 373 रन का लक्ष्य दिया। सौराष्ट्र ने पहली पारी में 206 रन बनाये जिसके बाद उसने विदर्भ को पहली पारी में 78 रन पर ढेर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम श्रेणी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
खिलाड़ी मैच रन औसत शतक
सुनील गावस्कर 348 25,834 51.46 81
सचिन तेंदुलकर 310 25,396 57.84 81
राहुल द्रविड़ 298 23,794 55.33 68
चेतेश्वर पुजारा 260 20,013 51.96* 61

टेस्ट में वापसी के लिए तैयार हैं पुजारा?
पुजारा मौजूदा सीजन में लगातार बेहतर प्रदर्शन से राष्ट्रीय टीम में वापसी का दावा ठोक रहे हैं। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के बाद स्टार बल्लेबाज को हटा दिया गया था। वह विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 चक्र में भारत के महत्वपूर्ण विदेशी दौरों पर वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका में नहीं खेले। पुजारा को इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से हैदराबाद में शुरू होने वाली आगामी पांच मैचों की सीरीज के पहले दो टेस्ट के लिए भी टीम में नहीं चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed