फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ranji trophy 2018-19: third day round up of third round

रणजी ट्रॉफीः केरल-मणिपुर-ओडिशा की जीत के साथ तीसरे दिन का खेल खत्म, ये रहा पूरा राउंड अप 

Thu, 22 Nov 2018 07:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Nov 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
ranji trophy 2018-19: third day round up of third round
रणजी ट्रॉफी - फोटो : अमर उजाला

रणजी ट्रॉफी 2018-19 में मंगलवार को तीसरे राउंड के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक केरल, मणिपुर, ओडिशा ने अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। आइए नजर डालते हैं तीसरे दिन खेले गए बाकी मुकाबलों परः

विज्ञापन


एलीट ग्रुप ए:
कर्नाटक बनाम मुंबई 

कर्नाटक ने मुंबई के खिलाफ दूसरी पारी में 3 विकेट पर 81 रन बनाए। उनकी कुल बढ़त अब 276 रन की हो गई है। पहली पारी में कर्नाटक के 400 रनों के जवाब में मुंबई की टीम 205 रन बनाकर आउट हो गई थी।
विज्ञापन


सौराष्ट्र बनाम गुजरात
सौराष्ट्र के खिलाफ दूसरी पारी में गुजरात ने 1 विकेट पर 187 रन बनाए, प्रियांक पांचाल ने नाबाद 124 रन बनाए। गुजरात के पास अभी 163 रनों की बढ़त है। सौराष्ट्र ने गुजरात की पहली पारी में बनाए 324 रन के जवाब में 348 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदर्भ बनाम बड़ौदा
विदर्भ के पहली पारी में बनाए गए 6 विकेट पर 529 रन के जवाब में बड़ौदा ने अब तक 7 विकेट पर 288 रन बनाए हैं तथा 241 रन से पीछे हैं। आदित्य वाघमोडे और दीपक हुडा ने शतक जड़े।

रेलवे बनाम छत्तीसगढ़
रेलवे के सामने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ की टीम ने 1 रन पर 2 विकेट गंवाए। पहली पारी में उन्होंने 300 रन बनाए थे, जवाब में रेलवे ने भी 330 रन बनाए। रेलवे की टीम के पास अभी भी 29 रनों की बढ़त है।

एलीट ग्रुप बी

मध्यप्रदेश बनाम पंजाब
अभिषेक शर्मा (78) की अर्द्धशतीय पारी के दम पर पंजाब ने ग्रुप बी मुकाबले में गुरुवार को अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 127 रन बनाकर मध्य प्रदेश पर 105 रन की बढ़त बना ली है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर पहली पारी के शतकवीर जीवनजोत सिंह 39 और अनमोलप्रीत सिंह चार रन बनाकर क्रीज पर थे। सुबह मध्य प्रदेश ने दो विकेट पर 184 रन से आगे खेलते हुए अपनी पहली पारी में 315 रन बनाकर 22 रन की बढ़त हासिल की। रजत पाटीदार ने 73, नमन ओझा ने 51 और यश दुबे ने नाबाद 65 रन की पारी खेली। पंजाब ने पहली पारी में 293 रन बनाए थे। 

हैदराबाद बनाम दिल्ली
हितेन दलाल (93) और नितिश राणा (82) शतकों से चूक गए लेकिन इन शानदार पारियों से दिल्ली ने हैदराबाद के खिलाफ ग्रुप बी मुकाबले में अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 245 रन बनाकर टीम को संभाला। स्टंप के समय ललित यादव नौ रन बनाकर क्रीज पर थे। दिल्ली अभी भी हैदराबाद के स्कोर से 215 रन पीछे है, जबकि उसके चार विकेट शेष हैं।

अनुज रावत (21) तीसरे दिन की आखिरी गेंद पर आउट हुए। दिल्ली ने 65 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। दलाल और राणा ने तीसरे विकेट के लिए 74 रन की सझेदारी कर टीम का संभाला। दलाल ने अपनी पारी में 180 गेंदों का सामना कर 14 चौके और एक छक्का, जबकि राणा ने 179 गेंदों में नौ चौके और एक छक्का जड़ा। हैदराबाद की ओर से तान्या त्यागराजन ने तीन विकेट झटके। हैदराबाद ने पहली पारी में 460 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है।

केरल बनाम बंगाल
केरल ने बंगाल को 9 विकेट से हरा दिया। उन्होंने दूसरी पारी में 1 विकेट पर 44 रन बनाकर मुकाबला जीता। पहली पारी में बंगाल के 147 रन के जवाब में केरल ने 291 रन बनाए। दूसरी पारी में बंगाल की टीम 184 रन बनाकर आउट हो गई। 

आंध्रा बनाम तमिलनाडु
आंध्रा के पहली पारी में बनाए गए 216 रनों के जवाब में तमिलनाडु ने 3 विकेट पर 122 रन बनाए। वे अभी पहली पारी के आधार पर 94 रन पीछे हैं।

एलीट ग्रुप सी

सेना बनाम उत्तर प्रदेश
रिंकू सिंह (163) की नाबाद शतकीय पारी और जशीन अंसारी (76) के साथ नौवें विकेट के लिए हुई 140 रन की साझेदारी की बदौलत उत्तर प्रदेश ने गुरुवार को रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मुकाबले में सर्विसेज के खिलाफ अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 535 रन बनाकर घोषित कर दी। इससे उसे 275 रन की बड़ी बढ़त मिली।

इसके बाद यूपी ने 35 रन पर सर्विसेज का एक विकेट झटककर अपनी तीसरी जीत की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर रवि चौहान 13 और नवनीत सिंह 10 रन बनाकर क्रीज पर थे। सर्विसेज अभी भी यूपी से 240 रन दूर है, जबकि उसके नौ विकेट शेष है। सुबह यूपी ने अपनी पारी 265/5 से आगे बढ़ाई। यूपी की पूरी पारी रिंकू के इर्द-गिर्द घूमती रही। उन्होंने अपनी पारी में 230 गेंदों का सामना 13 चौके और दो छक्के जड़े। सर्विसेज ने पहली पारी में 260 रन बनाए थे।

राजस्थान बनाम झारखंड
राजस्थान से मिले 328 रनों के लक्ष्य के जवाब में झारखंड ने रांची में दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 24 रन बनाए और अभी उन्हें जीत के लिए 304 रन और चाहिए। राजस्थान ने दूसरी पारी में 379 रन बनाए। अशोक मेनारिया ने शतक लगाया।

गोवा बनाम हरियाणा
हरियाणा ने ग्रुप सी मुकाबले में गोवा पर शिकंजा कस दिया है। हरियाणा से जीत के लिए मिले 285 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गोवा ने तीसरे दिन मात्र 30 विकेट पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे। उसे जीत के लिए अभी भी 255 रन की दरकार है, जबकि उसके आठ विकेट शेष हैं। कप्तान शगुन कामत दस और अमित वर्मा नौ रन बनाकर खेल रहे थे।

इससे पहले सबुह हरियाणा की दूसरी पारी में शुरुआत काफी खराब रही। उसने मात्र 34 रन पर अपने सात विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में प्रमोद चंदीला (122 नाबाद) ने पोनिश मेहता (23) के साथ आठवें विकेट के लिए 80 और मोहित शर्मा (12) के साथ दसवें विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी कर स्कोर 185 तक पहुंचाया। हरियाणा की पहली पारी के 276 रन के जवाब में गोवा की पारी 177 पर सिमट गई थी।

ओडिशा बनाम असम
ओडिशा ने असम को 9 विकेट से हरा दिया। असम की पहली पारी में बनाए 121 रनों के जवाब में ओडिसा ने 240 रन बनाए। दूसरी पारी में असम की टीम 132 रन पर आउट हुई और ओडिसा ने 1 विकेट पर 16 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।

जम्मू कश्मीर बनाम त्रिपुरा
जम्मू कश्मीर के पहली पारी में बनाए गए 442 रन के जवाब में त्रिपुरा ने पहली पारी में 4 विकेट पर 233 रन बनाए हैं। अभी वे जम्मू कश्मीर से 85 रन दूर हैं।

प्लेट ग्रुप

उत्तराखंड बनाम सिक्किम
उत्तराखंड के खिलाफ फॉलोऑन खेलते हुए सिक्किम ने 2 विकेट पर 27 रन बनाए। उन्हें अभी हार बचाने के लिए 291 रन चाहिए। पहली पारी में उत्तराखंड ने 582 रन बनाए। जवाब में सिक्किम ने 264 रन बनाए।

मेघालय बनाम नागालैंड
मेघालय के सामने फॉलोऑन खेलते हुए नागालैंड ने दूसरी पारी में 8 विकेट पर 332 रन बनाए। उनकी बढ़त 49 रन की है। पहली पारी में मेघालय के 389 रन के जवाब में नागालैंड की टीम 106 रन पर सिमट गई थी।

मणिपुर बानम मिजोरम 
मणिपुर ने मिजोरम को 8 विकेट से हराया। पहली पारी में मिजोरम ने 219 रन बनाए। जवाब में जवाब में मणिपुर ने 319 रन बनाए। इसके बाद मिजोरम की दूसरी पारी 116 रन पर सिमट गई। मणिपुर ने 2 विकेट पर 19 रन बनाकर मैच जीत लिया। 

पांडिचेरी बनाम बिहार
पांडिचेरी और बिहार के बीच मुकाबले में तीसरे दिन भी बारिश के कारण खेल संभव नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed