फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ranji trophy 2018-19: second day round up of sixth round, Shubman Gill unbeaten on 199

रणजी ट्रॉफीः शुभमन गिल दोहरे शतक से सिर्फ एक कदम दूर, ये रहा दूसरे दिन का पूरा राउंड अप

Sat, 15 Dec 2018 11:01 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 15 Dec 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
ranji trophy 2018-19: second day round up of sixth round, Shubman Gill unbeaten on 199
Shubman Gill

रणजी ट्रॉफी 2018-19 में शनिवार को छठे राउंड के दूसरे दिन का खेल खत्म हुआ। आइए नजर डालते हैं दूसरे दिन खेले गए सभी मुकाबलों पर:

विज्ञापन


एलीट ग्रुप ए:
गुजरात बनाम कर्नाटक

गुजरात के पहली पारी के 216 रनों के जवाब में कर्नाटक ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 348 रन बना लिए हैं। श्रेयस गोपाल ने 93 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं, अक्षर पटेल और पियुष चावला ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन


मुंबई बनाम बड़ौदा
मुंबई ने श्रेयस अय्यर के ताबड़तोड़ 178 रनों की बदौलत बड़ौदा के खिलाफ पहली पारी में 465 रन बनाए। वहीं,  बड़ौदा की तरफ से हार्दिक पांड्या ने 5 विकेट चटकाए। जवाब में बड़ौदा ने 1 विकेट के नुकसान पर  244 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सौराष्ट्र बनाम महाराष्ट्र 
 सौराष्ट्र ने महाराष्ट्र के खिलाफ पहली पारी में 398 रन बनाए। जवाब में महाराष्ट्र ने 3 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। महाराष्ट्र की तरफ से केदार जाधव 38 रन बनाकर खेल रहे हैं।

विदर्भ बनाम रेलवे
विदर्भ ने रेलवे के खिलाफ पहली पारी में 331 रन बनाए। जवाब में रेलवे ने 2 विकेट के नुकसान पर 170 रन बना लिए हैं।

एलीट ग्रुप बी

आंध्रा बनाम हिमाचल प्रदेश
आंध्रा के पहली पारी के 173 रनों के जवाब में हिमाचल प्रदेश ने 5 विकेट पर 320 रन बना लिए हैं।

 बंगाल बनाम हैदराबाद
 बंगाल ने पहली पारी में 336 रन बनाए। अभिमन्यु ईस्वरन ने 186 रनों की बेहतरीन पारी खेली। जवाब में हैदराबाद ने एक विकेट के नुकसान पर 20 रन बना लिए हैं।

केरल बनाम दिल्ली
केरल के खिलाफ दिल्ली की टीम हार के बेहद करीब पहुंच गई है। केरल के पहली पारी 320 रन के जवाब में दिल्ली की टीम 139 रन पर सिमट गई। केरल ने दिल्ली को फॉलोआन खेलने को कहा। दूसरी पारी में भी दिल्ली ने सिर्फ 5 विकेट के खोकर 41 रन ही बनाए हैं।

तमिलनाडु बनाम पंजाब
तमिलनाडु ने पंजाब के खिलाफ पहली पारी में 215 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 2 विकेट के नुकसान पर 308 रन बना लिए हैं। शुबमन गिल 234 गेंदों में 21 चौके और 4 छक्कों की मदद से 199 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, मनदीप सिंह ने अर्धशतक जमाकर क्रीज पर डटे हैं।

एलीट ग्रुप सी


हरियाणा बनाम जम्मू-कश्मीर
हरियाणा को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ जीत के लिए 173 रन की दरकार है, जबकि उसके 6 विकेट शेष हैं। वहीं, दूसरी पारी में हरियाणा ने 4 विकेट के नुकसान पर 49 रन बनाए हैं। इरफान पठान ने जम्मू-कश्मीर की तरफ से 4 विकेट झटके हैं।

असम बनाम सेना
असम के पहली पारी के 211 रनों के जवाब में सेना ने 2 विकेट के नुकसान पर 213 रन बना लिए हैं। सेना के कप्तान रजत पालीवाल 104 रन बनाकर नाबाद हैं।

झारखंड बनाम उत्तर प्रदेश
 झारखंड के पहली पारी के 354 रनों के जवाब में उत्तर प्रदेश ने 4 विकेट के नुकसान पर 173 रन बना लिए हैं।  उत्तर प्रदेश की तरफ से सुरेश रैना 65 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

ओडिशा बनाम राजस्थान
ओडिशा को राजस्थान के खिलाफ जीत के लिए 167 रनों की और जरुरत है। दूसरी पारी में ओडिशा ने 2 विकेट खोकर 6 रन बनाए हैं।

त्रिपुरा बनाम गोवा
त्रिपुरा के पहली पारी के 358 रनों के जवाब में गोवा ने 4 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं।

प्लेट ग्रुप

 नागालैंड बनाम उत्तराखंड
 नागालैंड के पहली पारी के 207 रनों के जवाब में उत्तराखंड ने 4 विकेट पर 371 रन बना लिए हैं।

 सिक्किम बनाम मिजोरम
 सिक्किम ने मिजोरम के खिलाफ 246 रनों की बढ़त बना ली है। दूसरी पारी में सिक्किम ने 3 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं।

 बिहार बनाम मेघालय
 बिहार ने मेघालय को खेल के दूसरे दिन बुरी तरह से हराया। बिहार ने मेघालय को एक पारी और 71 रनों से हरा दिया। मेघालय की टीम अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 46 रन पर सिमट गई।

 पुड्डुचेरी बनाम अरुणाचल प्रदेश 
 पुड्डुचेरी ने अरुणाचल प्रदेश को 334 रन से हरा दिया। अरुणाचल प्रदेश की टीम दूसरी पारी में मात्र 71 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed