फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ranji round kaif half salvaged from up

रणजी राउंड-अप: कैफ के अर्धशतक से संभला यूपी

Sun, 23 Dec 2012 12:36 AM IST
चेन्नई/एजेंसी
चेन्नई/एजेंसी Updated Sun, 23 Dec 2012 12:36 AM IST
विज्ञापन
ranji round kaif half salvaged from up

पूर्व कप्तान मोहम्मद कैफ (68) के शानदार अर्धशतक से उत्तर प्रदेश ने तमिलनाडु के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘बी’ मैच के पहले दिन छह विकेट पर 279 रन का सम्मानजनक स्कोर बना लिया। यूपी की शुरुआत खराब रही और ओपनर मुकुल डागर मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे ओपनर तन्मय श्रीवास्तव भी मात्र 31 रन बनाकर चलते बने। ऐसे में पहले कैफ और फिर प्रशांत गुप्ता ने नाबाद और अली मुर्तजा ने नाबाद 49 रन बनाकर टीम को संभला लिया। प्रशांत और मुर्तजा सातवें विकेट के लिए अब तक 92 रन जोड़ चुके हैं। उमंग शर्मा ने 36 और एकलव्य द्विवेदी ने 27 रन बनाए। तमिलनाडु की ओर से एम रंगराजन ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।

विज्ञापन


हरभजन ने गुजरात को बड़े स्कोर से रोका
टीम इंडिया से बाहर चल रहे आफ स्पिनर हरभजन सिंह ने शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों को आउट कर पंजाब के खिलाफ गुजरात को बड़े स्कोर से रोक दिया। ग्रुप ‘ए’ के इस मैच में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक  गुजरात ने नौ विकेट पर 261 रन बना लिए हैं। गुजरात के लिए समित गोहेल ने 41, मनप्रीत जुनेजा ने 42, जैसल करिया ने 40 और रश कलारिया ने 40 रन बनाए। पंजाब की तरफ से हरभजन के अलावा संदीप शर्मा और सिद्धार्थ कौल ने भी तीन-तीन विकेट झटके।
विज्ञापन


मिश्रा ने कर्नाटक के खिलाफ हरियाणा को संभाला

कप्तान अमित मिश्रा ने नाबाद 86 रन की बेहतरीन पारी खेलते हुए कर्नाटक के खिलाफ हरियाणा को सस्ते में सिमटने से बचा लिया। मिश्रा ने नौवें नंबर के बल्लेबाज जयंत यादव (नाबाद 64) के साथ आठवें विकेट के लिए नाबाद 125 रन जोड़कर सात विकेट पर 168 रन की नाजुक स्थिति से उबारकर हरियाणा को दिन की समाप्ति पर सात विकेट पर 293 रन की सुखद स्थिति में पहुंचा दिया। सन्नी सिंह ने 56 और राहुल दीवान ने 39 रन बनाए। कर्नाटक की ओर से एस एल अक्षय ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलिक ने जम्मू एंड कश्मीर को सस्ते में समेटा
विक्रमजीत मलिक ने पांच विकेट लेकर हिमाचल प्रदेश के खिलाफ जम्मू एंड कश्मीर को ग्रुप ‘सी’ मैच के पहले दिन 175 रन पर समेट दिया। जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक हिमाचल ने बगैर नुकसान के 26 रन बना लिए हैं। जम्मू की ओर से राम दयाल ने सर्वाधिक 35 जबकि ओवैस शाह ने 34 और ओबैद हारून ने 33 रन बनाए। हिमाचल के लिए मलिक के अलावा ऋषि धवन और मुकेश शर्मा ने भी दो-दो विकेट लिए।


झारखंड के खिलाफ रंग में लौटे श्रीसंत
केरल के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने चोट से उबरने के बाद घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी करते हुए चार विकेट लेकर झारखंड को ग्रुप ‘सी’ मैच में मात्र 120 रन पर ढेर कर दिया। झारखंड की तरफ से शिव गौतम ने सर्वाधिक 30, रमीज नेमत ने 21 और सन्नी गुप्ता ने 20 रन बनाए। जवाब में केरल ने वी ए जगदीश  के नाबाद 77 और राबर्ट फर्नांडीस  के नाबाद 86 रन की शानदार पारियों से स्टंप तक एक विकेट पर 165 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed