फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rangana herath create world record.

जयवर्धने की 'विदाई' टेस्ट में हेराथ ने कुंबले को पीछे छोड़ा

Sat, 16 Aug 2014 09:45 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 16 Aug 2014 09:45 PM IST
विज्ञापन
rangana herath create world record.
यूं तो श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा टेस्ट सीरीज दूसरा मैच पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने के लिए अंतिम टेस्ट मैच है, लेकिन मेजबान टीम के कुछ खिलाड़ी खुद के लिए यादगार बना रहे हैं। खासकर रंगना हेराथ ने। उन्होंने इस साल विकेटों का अर्धशतक (9 मैच, 51 विकेट) पूरा करने के अलावा एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया।
विज्ञापन


दूसरी तरफ श्रीलंका ने कोलंबो में खेले जा रहे मैच पर अपनी पकड़ मजबूत करते हुए तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट पर 177 रन बना लिए हैं। श्रीलंका की पाकिस्तान पर कुल 165 रनों की बढ़त हो गई है।
विज्ञापन


क्रीज पर पूर्व कप्तान कुमार संगकारा (54) और जयवर्धने (49) खेल रहे थे। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

2 मैचों की टेस्ट सीरीज में श्रीलंका की टीम अभी 1-0 से आगे बनी हुई है।

वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ हेराथ ने कुंबले को पीछे छोड़ा

rangana herath create world record.
इससे पहले श्रीलंका के फिरकी गेंदबाज रंगना हेराथ ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन 127 रन पर 9 विकेट लेकर किसी लेफ्ट आर्म स्पिनर का एक पारी में सर्वाधिक विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

इससे पहले दुनियाभर के 4 गेंदबाजों ने एक पारी में 8-8 विकेट लेने का कारनामा किया था। इनमें इंग्लैंड के गेंदबाज जे ब्रिग्स ने 25 मार्च 1889 को सबसे पहले एक पारी में 8 विकेट लिए थे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महज 11 रन देकर 8 विकेट झटके थे।

साथ ही हेराथ ने अपने विकेटों की संख्या 250 के पार पहुंचा दी। अपने 57वें टेस्ट मैच में इस आंकड़े को छूने वाले हेराथ चौथे सबसे तेज फिरकी गेंदबाज हैं।

अपने 9 विकेटों के दम पर हेराथ ने अनिल कुंबले के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। कुंबले पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर थे लेकिन हेराथ ने कुल 83 विकेट झटककर तीसरे स्‍थान पर पहुंच गए। कुंबले के नाम 81 विकेट दर्ज हैं।

एक और मुकाम की ओर कुमार संगकारा

rangana herath create world record.
रंगना हेराथ के बाद अनुभवी बल्लेबाज कुमार संगकारा 12 हजार रन पूरे करने से अब 17 रन दूर रह गए हैं।

पूर्व कप्तान संगकारा ने नाबाद 54 रन की पारी के दौरान वेस्ट इंडीज के ब्रायन लारा के 11,953 रन को पीछे छोड़ दिया और अब उनके खाते में 11,983 रन हो गए हैं।

वह टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें नंबर पर हैं। संगकारा (54) और जयवर्धने (49) के बीच तीसरे विकेट के लिए 98 रन की अविजित साझेदारी की बदौलत श्रीलंका ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 177 रन बना लिए हैं।

इससे पहले हेरात ने 33.1 ओवर में 127 रन पर 9 विकेट झटक पाकिस्तान की पहली पारी को 332 रन समेट दिया था। पाकिस्तान की ओर से विकेटकीपर सरफराज अहमद ने सात चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 103 रन बनाए। उन्होंने शतक ठोक पाकिस्तान को श्रीलंका पर 12 रन की मामूली बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed