{"_id":"12c170fa7e7d57cfe4a4857921210d94","slug":"ranchi-odi-two-co-incidence","type":"story","status":"publish","title_hn":"रांची वनडे के दो संयोग, जानेंगे तो दंग रह जाएंगे!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रांची वनडे के दो संयोग, जानेंगे तो दंग रह जाएंगे!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 24 Oct 2013 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रांची में बारिश की वजह से वनडे सीरीज का चौथा मैच रद्द हो गया लेकिन इस मैच में दो संयोग भी हुए।
विज्ञापन
टीम इंडिया सात मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में बराबरी करने से इरादे से मैदान में उतरी थी लेकिन यह मैच बारिश के कारण धुल गया और उसके इरादों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
(देखें-रांची वनडे की तस्वीरें)
विज्ञापन
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने मैदान पर जीत हासिल करने के लिए इशांत शर्मा की जगह मोहम्मद शमी को मौका दिया था और इस तेज गेंदबाज ने मिले मौके का भरपूर फायदा उठाया।
उन्होंने पिच पर मिल रही स्विंग का फायदा उठाते हुए ऑस्ट्रेलिया के तीन शुरुआती विकेट झटककर भारत की जोरदार शुरुआत दिलाई।
शमी ने ओपनर ऐरोन फिंच (5), फिलिप ह्यूज (11) और शेन वॉटसन (14) को आउट कराया। लेकिन उनकी सफलता में एक अजीब सा संयोग हुआ।
संयोग यह है कि इन तीनों बल्लेबाजों ने शमी की गेंद पर चौका जमाया और अगली गेंद डॉट बॉल खेली।
इसके बाद वह तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की बॉल पर आउट हो गए।
शमी की सफलता के अलावा भारतीय गेंदबाजी के दौरान एक और संयोग हुआ। तेज गेंदबाज विनय कुमार ने संकट में पड़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम की नैया पार कराने वाले कप्तान जॉर्ज बैली और ग्लेन मैक्सवेल को आउट किया।
बैली और मैक्सवेल दोनों अपने-अपने शतक से चूक गए। बैली 94 गेंदों में 98 रन बनाकर विनय कुमार की गेंद पर कैच आउट हुए।
जबकि मैक्सवेल भी विनय के शिकार बने और वह 92 रन बनाने के बाद पगबाधा हो गए। मैक्सवेल ने अपनी पारी में छह चौके और पांच छक्के लगाए। दोनों ही शतक से चूके और दोनों को विनय ने ही आउट किया।