फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pranab dhanawade not selected for under 16 for mumbai

क्या प्रणब धनावड़े कलयुगी एकलव्य बन गए हैं?

Tue, 31 May 2016 01:07 PM IST
बीबीसी संवाददाता, नई दिल्ली
बीबीसी संवाददाता, नई दिल्ली Updated Tue, 31 May 2016 01:07 PM IST
विज्ञापन
pranab dhanawade not selected for under 16 for mumbai
- फोटो : facebook

मुंबई अंडर 16 टीम में प्रणव धनावड़े का चयन न होने और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन के चुने जाने पर सोशल मीडिया में बहस बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


प्रणव धनावड़े स्‍कूली क्रिकेट में 1,009 रन की अपनी चमत्‍कारी पारी से देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर चर्चा का केंद्र बन गए थे। उस पारी पर सचिन तेंदुलकर समेत कई लोगों ने प्रणव को बधाई दी थी।
विज्ञापन


प्रणव के पिता ऑटो रिक्शा चालक हैं। प्रणव का चयन नहीं होने पर मोहन श्रोत्रिय ने फेसबुक पर लिखा है, ''यह तो होना ही था।।।कांबली के साथ भी हुआ था न? प्रणव धनावड़े हमारे समय का एकलव्य"।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेंद्र यादव ने तो अर्जुन तेंदुलकर की एक काल्पनिक चिट्ठी पोस्ट की है, "मेरे प्रिय मित्र प्रणव धनवाड़े, तुम अभी सिर्फ बधाई से काम चलाओ।।।मैं भी महान बनने के बाद तुम्हें याद करता रहूंगा"।

ट्वीट के जरिए लोगों की नाराजगी निकली

pranab dhanawade not selected for under 16 for mumbai

पत्रकार शाहिद नकवी लिखते हैं, "राजनीति में जब विरासत चलती है तो तमाम सवाल खड़े किये जाते हैं, लेकिन जब यही विरासत क्रिकेट में चलती है तो लोग बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार करते हैं"।

दलित समाज इंडिया ने ट्वीट किया है, "#pranavdhanvade #arjuntendulkar @sachin_rt सचिन को देश को इस #discrimination #injustice अन्याय और भेदभाव के लिए अपनी सफाई देनी चाहिए"।

"फिर से द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा काट दिया"

pranab dhanawade not selected for under 16 for mumbai

कोटा से लखन गौतम ने अपनी फ़ेसबुक वॉल पर लिखा है, "टीना डाबी को कोसने वाले लोग, प्लीज़ अब आप प्रणव धनावड़े के लिए कुछ नहीं बोलेंगे।"

शिव पासी महेंद्र यादव की पोस्ट को शेयर करते हुए कमेंट करते हैं, "फिर से द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा काट दिया"।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed