{"_id":"5545b946-a78e-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"rampaul-made-the-difference-in-end-kohli","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहली का दुलारा बना आरसीबी का यह खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली का दुलारा बना आरसीबी का यह खिलाड़ी
बंगलूरू/एजेंसी
Updated Thu, 18 Apr 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ सुपर ओवर में मिली जीत के बाद मीडियम पेसर रवि रामपॉल की जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन
कोहली ने कहा, ‘इस साल जब हम खिलाड़ियों के लिए बोली लगा रहे थे तो मैंने टीम प्रबंधन से खासतौर पर कहा था कि मैं रवि रामपॉल को टीम में चाहता हूं, क्योंकि वह आखिरी ओवरों में खतरनाक साबित हो सकते हैं।'
विज्ञापन
विराट ने कहा कि दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ यदि वह आखिरी ओवर में छक्का नहीं जड़ते तो हम मैच हार जाते। श्रीलंका में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में भी रामपॉल ने इसी तरह के विकेटों पर शानदार प्रदर्शन किया था। एक गेंदबाज के तौर पर भी उन्होंने पिछले दो मैचों में बढ़िया प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन