फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ramiz Raja got angry on Shoaib Akhtar for Babar Azam criticism takes sunil Gavaskar Rahul Dravid name

Akhtar vs Babar: शोएब अख्तर ने बाबर आजम की बुराई की तो भड़के रमीज राजा, बोले- गावस्कर तो द्रविड़ को नहीं कोसते

Sat, 25 Feb 2023 07:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: रोहित राज Updated Sat, 25 Feb 2023 07:42 PM IST
सार

अख्तर ने न केवल बाबर पर हमला किया, बल्कि अंग्रेजी में बात नहीं करने के लिए पूरे पाकिस्तान टीम पर हमला किया। पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा को यह प्रतिक्रिया पसंद नहीं आई।

विज्ञापन
Ramiz Raja got angry on Shoaib Akhtar for Babar Azam criticism takes sunil Gavaskar Rahul Dravid name
रमीज राजा, बाबर आजम, शोएब अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पर हमला बोला था। अख्तर ने न केवल बाबर पर हमला किया, बल्कि अंग्रेजी में बात नहीं करने के लिए पूरे पाकिस्तान टीम पर हमला किया। पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा को यह प्रतिक्रिया पसंद नहीं आई। उन्होंने अख्तर के बयान को भ्रमपूर्ण बताया।
विज्ञापन


अख्तर ने कहा था, "अभी आप देख ले कि टीम में कोई कैरेक्टर नहीं है। ना कोई बात करने का तारीका। जब वे प्रेजेंटेशन में आते हैं तो कितना अजीब लगता है। कितना मुश्किल है इंग्लिश सीखना और बात करना? क्रिकेट एक काम है और मीडिया को संभालना दूसरा। अगर आप बोल नहीं सकते तो मुझे माफ करना, लेकिन आप टीवी पर खुद को व्यक्त नहीं कर पाएंगे। मैं खुले तौर पर कहना चाहता हूं कि बाबर आजम पाकिस्तान में सबसे बड़ा ब्रांड होना चाहिए, लेकिन वह सबसे बड़ा ब्रांड क्यों नहीं बन पाया? पाकिस्तान में है? क्योंकि वह अंग्रेजी बोल नहीं सकता।"
विज्ञापन

रमीज राजा ने क्या कहा?
अख्तर के बयान पर रमीज राजा ने कहा कि किसी भी अन्य देश में कोई पूर्व क्रिकेटर इस तरह अपने ही खिलाड़ियों को नीचा नहीं दिखाता है। उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ का नाम लेकर अख्तर की आलोचना की। रमीज राजा ने कहा, ''बोल नेटवर्क से बात करते हुए रमीज राजा ने कहा, ''शोएब अख्तर एक भ्रमित करने वाले सुपरस्टार हैं। हाल ही में उनका कामरान अकमल से भी विवाद हुआ था। वह चाहते हैं कि हर कोई एक ब्रांड बने, लेकिन पहले इंसान बनना ज्यादा जरूरी है। पहले इंसान बनो और फिर एक ब्रांड।''

Ramiz Raja got angry on Shoaib Akhtar for Babar Azam criticism takes sunil Gavaskar Rahul Dravid name
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ही अपने खिलाड़ियों को कोसते हैं: पूर्व पीसीबी अध्यक्ष
रमीज राजा ने आगे कहा, ''हमारे पूर्व खिलाड़ी भ्रामक बयान देकर हमारे क्रिकेट ब्रांड को नीचा दिखाते हैं। आप हमारे पड़ोसी देश में ऐसा होते हुए कभी नहीं देख पाएंगे। आपने सुनील गावस्कर को कभी राहुल द्रविड़ की आलोचना करते नहीं देखा होगा। यह केवल पाकिस्तान में होता है, जहां पूर्व खिलाड़ी पेशेवर रूप से दूसरों को अपना काम नहीं करने देते हैं।"
विज्ञापन

अख्तर को पहले स्नातक की डिग्री लेनी होगी: रमीज राजा
अख्तर के अगले पीसीबी अध्यक्ष बनने के सपने के बारे में पूछे जाने पर राजा ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, "पीसीबी की अध्यक्षता के योग्य बनने के लिए उन्हें पहले स्नातक की डिग्री प्राप्त करने की आवश्यकता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed