फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ramiz Raja Casts Sanjay Dutt In His Debut Film Production
IND Inning
41/0 (3.3 ov)
Sanju Samson 20(12)*
Abhishek Sharma 20 (10)
WI elected to bowl

इस पाकिस्तानी क्रिकेटर की फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे संजय दत्त

Fri, 03 Feb 2017 12:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Fri, 03 Feb 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
Ramiz Raja Casts Sanjay Dutt In His Debut Film Production
संजय दत्त - फोटो : twitter
बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त जल्द ही पाकिस्तानी क्रिकेटर की फिल्म में नजर आने वाले हैं। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने अपनी पहली फिल्म के लिए संजय दत्त को साइन किया है। गुरुवार को रमीज राजा ने खुलासा किया कि बतौर निर्माता उनकी पहली फिल्म में संजय दत्ती ही प्रमुख भूमिका में होंगे।
विज्ञापन


एक चैनल को दिए इंटरव्यू में इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा की फिल्म की कहानी आतंकवाद से निपटने के ईर्द-गिर्द होगी। इस समस्या को क्रिकेट के जरिए कैसे सुलझाया जा सकता है, कहानी इसी पर आधारित होगी। 54 वर्षीय राजा ने कहा यह फिल्म एक्शन और सस्पेंस से भरपूर होगी। हालांकि, इस फिल्म की लीड हीरोइन के नाम पर अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos

हाल ही में ट्विटर पर ट्रोल हुए थे रमीज राजा

Ramiz Raja Casts Sanjay Dutt In His Debut Film Production
रमीज राजा - फोटो : Youtube
राजा ने कहा कि इस रोल के ले उनके दिमाग में कुछ नाम हैं। इनमें माहिरा खान और कैटरीना कैफ के नाम सबसे आगे हैं। वो उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं।

संजय दत्त को जेल से आने के बाद एक भी फिल्म नहीं मिली है। संजय दत्त फिलहाल उनकी जिंदगी पर बन रही बायोपिक की वजह से सुर्खियों में थे। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं।

रमीज राजा को हाल ही में ट्विटर पर काफी ट्रोल किया गया था। इस साल के ऑस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल पाकिस्तान में लाइव न दिखाने के कारण राजा ने इसकी कड़ी आलोचना की थी। रोजर फेडेरर और राफेल नदाल के बीच हुए इस मैच को दुनिया भर में लाइव देखा गया था। कई लोगों राजा का समर्थन किया और कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed