फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ram Temple: Pakistan cricketer Danish Kaneria shares picture of Lord Ram, also fought with a fan

Ram Temple: 'मेरे रामलला विराजमान हो गए', पाकिस्तानी क्रिकेटर ने साझा की मूर्ति की तस्वीर, बाबर पर कही यह बात

Fri, 19 Jan 2024 12:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 19 Jan 2024 12:55 PM IST
सार

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी राम मंदिर के लिए उत्साह दिख रहा है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने रामलला की तस्वीर साझा की है। इसके अलावा वह एक फैन से भी भिड़ गए।

विज्ञापन
Ram Temple: Pakistan  cricketer Danish Kaneria shares picture of Lord Ram, also fought with a fan
दानिश कनेरिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में उत्साह है। अलग-अलग प्रांतों से रामभक्त अपने अराध्य के लिए तरह-तरह के उपहार ला रहे हैं। देश के कोने-कोने से रामभक्त अलग-अलग तरीके से परिक्रमा करते हुए अयोध्या आ रहे हैं। भक्तों का हुजूम देखते हुए प्रशासन ने 22 जनवरी के बाद रामलला के दर्शन करने की अपील की है। इसके बावजूद अयोध्या में भक्तों की भीड़ लग रही है और उनके रहने के लिए इंतजाम भी किए गए हैं।
विज्ञापन


भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी राम मंदिर के लिए उत्साह दिख रहा है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने रामलला की तस्वीर साझा की है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा- मेरे रामलला विराजमान हो गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कनेरिया एक्स पर एक फैन से भी भिड़ गए। दरअसल, फहीम नाम के एक शख्स ने ट्वीट कर लिखा था- एक चोल कभी मालिक नहीं बन सकता। इसके साथ उसने बाबरी मस्जिद को ढहाने वाली तस्वीरें साझा की थीं। इस पर कनेरिया ने उस फैन को जवाब देते हुए कहा- यही वजह है कि अब उसके सही मालिकों ने अपने मंदिर को बाबर से वापस ले लिया। कनेरिया ने बाबर के लिए चोर शब्द का भी इस्तेमाल किया।

Ram Temple: Pakistan  cricketer Danish Kaneria shares picture of Lord Ram, also fought with a fan
राम मंदिर में स्थापित भगवान राम की तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala
इससे पहले कनेरिया ने कहा था कि वह प्राण प्रतिष्ठा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने हाथ में भगवा झंडा लेकर अपने फोटो शेयर की थी। दानिश कनेरिया ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा "हमारे राजा श्रीराम का भव्य मंदिर है तैयार, अब सिर्फ कुछ दिन का है इंतजार! बोलो जय जय श्री राम।"

Ram Temple: Pakistan  cricketer Danish Kaneria shares picture of Lord Ram, also fought with a fan
दानिश कनेरिया - फोटो : सोशल मीडिया
दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट और 18 वनडे मैच खेले। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 261 विकेट लिए और वनडे में 15 विकेट झटके। वनडे में वह कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन टेस्ट में पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में से एक रहे। उन्होंने 15 बार मैच में पांच विकेट लिए और दो बार मैच में 10 विकेट लेने में सफल रहे।

क्रिकेट से संन्यास के बाद कनेरिया भारत के पक्ष में बयानबाजी करते रहे हैं और कई मौकों पर पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने एक बार यह भी कहा था कि पाकिस्तान की टीम में हिंदू होने की वजह से उनके खिलाफ दोहरा व्यवहार किया जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed