{"_id":"5bf88ef5bdec2241754a24db","slug":"ram-nath-kovind-becomes-the-first-indian-president-to-watch-cricket-match-in-foreing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविंद विदेशी सरजमीं के स्टेडियम में मैच देखने वाले पहले भारतीय राष्ट्रपति","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोविंद विदेशी सरजमीं के स्टेडियम में मैच देखने वाले पहले भारतीय राष्ट्रपति
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Nov 2018 05:15 AM IST
विज्ञापन
ramnath kovind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विदेशी सरजमीं पर टीम इंडिया का मैच देखने वाले भारत के पहले शासनाध्यक्ष बन गए। कोविंद शुक्रवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी-20 मैच देखने के लिए कुछ देर के लिए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पहुंचे थे। वह विदेश में स्टेडियम से क्रिकेट मैच देखने वाले देश के पहले राष्ट्रपति हैं।
विज्ञापन
हालांकि लगातार बारिश और खराब मौसम के चलते मेलबर्न में खेला गया दूसरा टी-20 मैच रद्द हो गया। भारतीय टीम को बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिल पाया। इस तरह तीन टी-20 मुकाबलों की इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के पास 1-0 की बढ़त बरकरार है।
विज्ञापन
मैच पहली बार उस वक्त रोकना पड़ा, जब टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 19 ओवर में 7 विकेट पर 132 रन बना चुकी थी। बारिश रूकने के बाद मैच 19 ओवर का कर दिया गया और डकवर्थ लुईस के आधार पर भारत को 19 ओवर में 137 रन का लक्ष्य मिला। अब सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार को सिडनी में खेला जाएगा।
विज्ञापन