फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ram Mandir: Fans surrounded Virat Kohli Lookalike in Ayodhya, pushed him for selfie, Watch Video

Ram Mandir: अयोध्या में 'विराट कोहली' को फैंस ने घेरा, सेल्फी के लिए की धक्का-मुक्की, शख्स ने इस तरह बचाई जान

Tue, 23 Jan 2024 08:59 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 23 Jan 2024 08:59 AM IST
सार

कोहली के जैसा दिखने वाला एक शख्स टीम इंडिया की ड्रेस में जरूर अयोध्या पहुंचा था, लेकिन उसे वहां की भीड़ ने घेर लिया। उस शख्स को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Ram Mandir: Fans surrounded Virat Kohli Lookalike in Ayodhya, pushed him for selfie, Watch Video
विराट कोहली का हमशक्ल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की सीरीज के पहले दो टेस्ट से हटने का फैसला किया। कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। हालांकि, कोहली के जैसा दिखने वाले एक शख्स को टीम इंडिया की जर्सी में बाहर निकलना भारी पड़ा। उसे सड़कों पर भीड़ ने घेर लिया। उस शख्स को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो अयोध्या का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

अयोध्या की बताई जा रही है घटना

दरअसल, उस शख्स के साथ सेल्फी के लिए काफी तादाद में फैंस ने उन्हें घेर लिया। वीडियो में दिखा कि फैंस विराट कोहली की तरह दिखने वाले उस शख्स की एक झलक पाने के लिए उत्साहित थे और उस व्यक्ति के आसपास भारी भीड़ जमा थी जो उससे मिलना और सेल्फी लेना चाहता था। बाद में वह शख्स परेशान हो गया और वहां से दौड़कर भाग निकला। वीडियो के अंत में उसे भागते हुए देखा जा सकता है, लेकिन फैंस भी उसके पीछे भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट कोहली शुरुआती दो टेस्ट से बाहर हुए

इस बीच बीसीसीआई ने सोमवार को बताया कि कोहली निजी कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट से हट गए हैं। बीसीसीआई ने फैंस और मीडिया से आग्रह किया कि वे 25 जनवरी से हैदराबाद में शुरू होने वाली पांच मैचों की सीरीज से पहले उनके जबरन ब्रेक के कारण के बारे में अटकलें लगाने से बचें। बोर्ड ने कहा कि वह जल्द ही इस स्टार बल्लेबाज के विकल्प की घोषणा करेगा। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बयान में कहा, 'विराट ने निजी कारणों से बीसीसीआई से इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट से हटने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

विराट ने कप्तान रोहित से भी बात की

Ram Mandir: Fans surrounded Virat Kohli Lookalike in Ayodhya, pushed him for selfie, Watch Video
विराट कोहली और राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
बोर्ड के मुताबिक, विराट ने कप्तान रोहित शर्मा, टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं से बात की है और कहा कि देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। हालांकि, कुछ व्यक्तिगत परिस्थितियां उनकी उपस्थिति और ध्यान देने की मांग करती हैं। शाह ने यह भी कहा कि बीसीसीआई पूरी तरह से अपने स्टार खिलाड़ी का समर्थन करता है और टीम पर विश्वास करता है और अपने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के बिना भी जीत हासिल करने की क्षमता रखता है। बोर्ड को बाकी खिलाड़ियों की क्षमता पर भरोसा है कि वे टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सभी से कोहली की निजता का सम्मान करने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed