{"_id":"65b25beabfe160117c047803","slug":"ram-mandir-afghanistan-rahmanullah-gurbaz-turned-ram-devotee-share-photo-with-song-mere-ghar-ram-aaye-hain-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: अफगानिस्तान के रहमनुल्लाह गुरबाज बने राम भक्त, 'मेरे घर राम आये हैं' गाने के साथ शेयर की फोटो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ram Mandir: अफगानिस्तान के रहमनुल्लाह गुरबाज बने राम भक्त, 'मेरे घर राम आये हैं' गाने के साथ शेयर की फोटो
Thu, 25 Jan 2024 06:32 PM IST
शक्तिराज सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 25 Jan 2024 06:32 PM IST
सार
गुरबाज के अलावा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन और दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी केशव महाराज ने भी भारत को शुभकामनाएं दीं और देश में शांति और सद्भाव के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
रहमनुल्लाह गुरबाज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में सोमवार को एक भव्य समारोह में मूर्ति की 'प्राण प्रतिष्ठा' के बाद राम मंदिर के दरवाजे खुल चुके हैं। पहले दिन वीआईपी दर्शन के बाद अब सभी भक्तों के लिए राम का दरबार खुला हुआ है। भारत में 22 जनवरी का दिन तो महापर्व की तरह मनाया गया, लेकिन देश के बाहर भी राम मंदिर का जश्न मनाया जा रहा है। इस अवसर का जश्न मनाने के लिए अफगानिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने बुधवार को एक इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की। गुरबाज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सेल्फी पोस्ट की और भारतीय गायक जुबिन नौटियाल द्वारा गाया गया गाना 'मेरे घर राम आए है' को एम्बेड किया। उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, गुरबाज पहले गैर-भारत क्रिकेटर नहीं हैं, जिन्होंने राम मंदिर के अभिषेक के बाद शुभकामनाएं दीं।
गुरबाज के अलावा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन और दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी केशव महाराज ने भी भारत को शुभकामनाएं दीं और देश में शांति और सद्भाव के लिए प्रार्थना की।
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वार्नर ने भी इस अवसर पर एक विशेष पोस्ट साझा किया। 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में कई वर्तमान और पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने भाग लिया। राम लला की मूर्ति का अनावरण 'प्राण प्रतिष्ठा समारोह' में किया गया, जिसमें भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में घंटे भर का अनुष्ठान शामिल था, जिन्होंने समारोह का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और अनिल कुंबले श्री राम लला की 'प्राण प्रतिष्ठा' और भव्य उद्घाटन में शामिल होने के लिए समारोह की पूर्व संध्या पर अयोध्या पहुंचे थे। भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इस महीने की शुरुआत में निमंत्रण मिलने के बावजूद समारोह में शामिल नहीं हुए। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा दोनों को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन वे इसमें शामिल नहीं हुए। कोहली निजी कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों से भी हट गए।
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक बयान में कहा, "विराट कोहली ने निजी कारणों का हवाला देते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट से हटने का अनुरोध किया है।" बीसीसीआई ने यह भी कहा कि कोहली ने अपने फैसले पर कप्तान रोहित शर्मा और टीम प्रबंधन से चर्चा की है। विज्ञप्ति में आगे कहा गया "विराट ने कप्तान रोहित शर्मा, टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं से बात की है और इस बात पर जोर दिया है कि देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है, लेकिन कुछ व्यक्तिगत स्थितियां उनकी उपस्थिति और पूरे ध्यान की मांग करती हैं।"

Afghanistan Cricket Player Rahmanullah Gurbaz posts Instagram story - #JaiShreeRam pic.twitter.com/vieGC3Hljp
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) January 24, 2024