{"_id":"63b84969cee24612061643e2","slug":"rajkot-crowd-welcomes-team-india-with-bharat-mata-ki-jai-and-vande-mataram-chant-for-third-t20-vs-sl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: तीसरे टी20 के लिए राजकोट पहुंची टीम इंडिया, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे के साथ हुआ स्वागत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: तीसरे टी20 के लिए राजकोट पहुंची टीम इंडिया, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे के साथ हुआ स्वागत
Fri, 06 Jan 2023 09:46 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 06 Jan 2023 09:46 PM IST
सार
श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के लिए भारतीय टीम राजकोट पहुंच चुकी है। यहां भारतीय टीम का स्वागत भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ हुआ।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच गुजरात के राजकोट में है। सीरीज के निर्णायक मुकाबले के लिए भारतीय टीम राजकोट पहुंच चुकी है। राजकोट में भारतीय टीम का स्वागत गुजरात की स्थानीय परंपरा के अनुसार हुआ। टीम की बस से उतरे खिलाड़ियों को माला पहनाई गई। यहां की पारंपारिक वेशभूषा में मौजूद लड़कियों ने नृत्य के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया। खिलाड़ियों को तिलक लगाया गया और माला भी पहनाई गई। इस दौरान दर्शकों ने इंडिया... इंडिया... के नारे लगाए। बाद में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ टीम इंडिया का स्वागत किया गया।
तीन मैचों की टी20 सीरीज में फिलहाल भारत और श्रीलंका एक-एक मैच जीत चुके हैं। सीरीज बराबरी पर है और तीसरा मैच जीतने वाली टीम ही सीरीज अपने नाम करेगी। इस सीरीज के पहले मैच में भारत ने शानदार खेल दिखाया था और दो रन से रोमांचक जीत हासिल की थी। वहीं, दूसरे मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने शानदार वापसी करते हुए 16 रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन
इस सीरीज में हार्दिक पांड्या को भारत की टी20 टीम की कप्तानी दी गई है। हार्दिक की अगुआई में भारत ने अधिकतर मैच जीते हैं, लेकिन इस सीरीज में पहली बार भारत के कप्तान के रूप में हार्दिक को हार का सामना करना पड़ा है। अपनी कप्तानी में हार्दिक ने गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, बल्ले के साथ अब तक उनका पुराना अंदाज नहीं देखने को मिला है।
इस सीरीज में भारत के लिए तीन खिलाड़ी डेब्यू कर चुके हैं। शिवम मावी ने अपने डेब्यू मैच में ही कमाल का प्रदर्शन किया था, लेकिन शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी कुछ खास नहीं कर पाए हैं। अब तीसरे मैच में ये खिलाड़ी भारत को जीत दिलाना चाहेंगे और बल्ले के साथ कमाल करना चाहेंगे।

A warm and traditional welcome in Rajkot as #TeamIndia arrive for the third and final T20I, which will take place tomorrow! 💪🏾 #INDvSL pic.twitter.com/6Z7IOGO0BS
— BCCI (@BCCI) January 6, 2023