फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rajasthan Royals Skipper Sanju Samson said do not think any one can be like CSK captain MS Dhoni

बेबाक बोल: आईपीएल से पहले संजू सैमसन ने एमएस धोनी के पढ़े कसीदे, जानें क्या कहा

Sat, 03 Apr 2021 10:20 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 03 Apr 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Royals Skipper Sanju Samson said do not think any one can be like CSK captain MS Dhoni
एमएस धोनी - फोटो : twitter@IPL

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को देश का सबसे सफल कप्तान माना जाता है। वह सिर्फ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं चमके बल्कि आईपीएल में भी परचम लहराने में सफल रहे। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने धोनी को लेकर बयान दिया है। उनका मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी की तरह कोई नहीं हो सकता है। 

विज्ञापन


आईपीएल 2021 में संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करेंगे। उन्होंने टीम के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ की जगह ली है। राजस्थान रॉयल्स की वेबसाइट से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि कोई एमएस धोनी की तरह हो सकता है। उन्होंने कहा कि मैं अपने में खुद बनना चाहूंगा। 
विज्ञापन


बीते साल आईपीएल 2020 में राजस्थान रॉयल्स की टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। ये टीम अंकतालिका में सबसे नीचे रही। लेकिन इस बार संजू सैमसन आईपीएल में पुरानी यादों को भूलकर कुछ अलग करने की तमन्ना रखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सैमसन ने मुश्किल हालात में राजस्थान रॉयल्स की टीम को सपोर्ट करने के लिए समर्थकों को धन्यवाद दिया और कहा कि वह उनके चेहरों पर मुस्कान वापस लाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, मैं टीम के प्रत्येक समर्थक को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने कठिन समय में समर्थन किया। हम वादा करते हैं कि इस आईपीएल में बेहतर खेलेंगे और आपकी चेहरों पर मुस्कान लाएंगे। 

राजस्थान रॉयल्स ने अपनी तेज गेंदबाजी में और पैनापन लाने के लिए साउथ अफ्रीका के क्रिस मौरिस को टीम में शामिल किया है। आईपीएल ऑक्शन के दौरान इस फ्रेंचाइजी ने मौरिस को 16.25 करोड़ रूपये में खरीदा था। इसके अलावा टीम ने बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को भी अपने साथ जोड़ा है। 


आईपीएल 2021 की शुरूआत 9 अप्रैल से होगी। पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। वहीं 12 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना पहला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed