फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rajasthan Royals players Gangnam Style Dance Ahead Of IPL 2023; Riyan Parag, Watch Video

IPL 2023: आईपीएल शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों की मस्ती, गंगनम स्टाइल गाने पर जमकर किया डांस

Thu, 30 Mar 2023 07:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 30 Mar 2023 07:22 PM IST
सार

आरआर ने आईपीएल का उद्घाटन संस्करण जीता था, लेकिन तब से कोई भी खिताब जीतने में असफल रहे हैं। उन्होंने 2022 में 14 साल के अंतराल के बाद आईपीएल के फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Rajasthan Royals players Gangnam Style Dance Ahead Of IPL 2023; Riyan Parag, Watch Video
डांस करते राजस्थान के खिलाड़ी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल में पिछले साल की रनर अप टीम राजस्थान रॉयल्स कप्तान संजू सैमसन के नेतृत्व में इस साल ट्रॉफी पर कब्जा जमाने उतरेगी। नए सीज़न की शुरुआत से पहले राजस्थान के खिलाड़ी एकजुट होने में जुटे हुए हैं और एकदूसरे के साथ घुल मिल रहे हैं। 2008 के चैंपियन इस साल अपना दूसरा आईपीएल खिताब उठाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन

इसी कोशिश में राजस्थान की टीम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में RR के खिलाड़ी PSY के लोकप्रिय ट्रैक गंगनम स्टाइल पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में केसी करियप्पा और रियान पराग को 2012 के वायरल गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। आरआर ने पोस्ट को कैप्शन दिया- गंगनम स्टाइल को फिर से कूल बनाने की कोशिश की।

View this post on Instagram

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

विज्ञापन
विज्ञापन

आरआर ने आईपीएल का उद्घाटन संस्करण जीता था, लेकिन तब से कोई भी खिताब जीतने में असफल रहे हैं। उन्होंने 2022 में 14 साल के अंतराल के बाद आईपीएल के फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा। आरआर इस बार ट्रॉफी जीतने के किसी भी मौके को गंवाना नहीं चाहता है। इसी कड़ी में इस साल मिनी ऑक्शन में इस फ्रेंचाइजी ने वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर, इंग्लैंड के जो रूट और ऑस्ट्रेलिया के एडम जैम्पा को अपनी टीम से जोड़ा है।
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स की टीम:
आईपीएल 2023 की नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी - जो रूट (1 करोड़ रुपये), अब्दुल पीए (20 लाख रुपये), आकाश वशिष्ठ (20 लाख रुपये), मुरुगन अश्विन (20 लाख रुपये), केएम आसिफ (30 लाख रुपये), एडम जैम्पा ( 1.5 करोड़ रुपये), कुणाल राठौर (20 लाख रुपये), डोनोवन फरेरा (50 लाख रुपये), जेसन होल्डर (5.75 करोड़ रुपये)।

रिटेन किए गए खिलाड़ी- संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मैकॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, केसी करियप्पा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed