फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rajasthan royals player got an offer of money to fix ipl 8 match

IPL में फिक्सिंग का भूत, RR के खिलाड़ी को पैसे का ऑफर

Fri, 10 Apr 2015 01:30 PM IST
Updated Fri, 10 Apr 2015 01:30 PM IST
विज्ञापन
rajasthan royals player got an offer of money to fix ipl 8 match

आईपीएल पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडराने लगा है। टूर्नामेंट के आठवें सीजन की शुरुआत से पहले राजस्थान रॉयल्स के एक खिलाड़ी ने बीसीसीआई की एंटीकरप्शन टीम को बताया था कि उसे उसी की रणजी टीम के एक खिलाड़ी ने सट्टेबाजी करने को कहा था।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने राजस्थान रॉयल्स के उस खिलाड़ी ने बीसीसीआई की एंटी करप्शन टीम को बताया कि उसकी रणजी टीम के एक साथी ने उससे कहा था कि अगर वह पहले से तय पैटर्न पर खेलेगा तो उसे पैसे दिए जाएंगे।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि राजस्थान रॉयल्स का वह खिलाड़ी मुंबई का रहने वाला है और उसने ऑफर स्वीकार नहीं किया था। उसने मामले की जानकारी राजस्थान रॉयल्स के एक सीनियर अधिकारी को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ACSU ने राजस्‍थान रॉयल्स के खिलाड़ी से की पूछताछ

rajasthan royals player got an offer of money to fix ipl 8 match

उस अधिकारी ने तुरंत ही मामला बीसीसीआई की एंटी करप्‍शन एंड सिक्योरिटी यूनिट (ACSU) को दे दिया। ACSU ने राजस्‍थान रॉयल्स के उस खिलाड़ी से पूछताछ की। पूछताछ में खिलाड़ी ने बताया कि जब रणजी टीम के उसके साथी ने पैसे का ऑफर दिया तो उसे लगा कि वह मजाक कर रहा है। ऑफर देने वाला खिलाड़ी उन दिनों राजस्‍थान रॉयल्स के खिलाड़ी का रूममेट था।

राजस्‍थान रॉयल्स के खिलाड़ी ने बताया कि जब उसके साथी ने ये कहा कि पहले से तय तरीके से खेलने पर ही पैसा मिलेगा, तब उसे फिक्सिंग की आशंका हुई। उसने मामले की शिकायत उच्च स्तर पर की।

उल्लेखीय है कि आईपीएल में फिक्सिंग के मामले पहले भी आ चुके हैं। 2013 में स्पॉट ‌फिक्सिंग के आरोपों के कारण ही राजस्‍थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों की गिरफ्तारी हुई थी, जिसमें पूर्व टेस्ट खिलाड़ी श्रीसंत भी शामिल थे।

सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा आईपीएल में फिक्सिंग का मामला

rajasthan royals player got an offer of money to fix ipl 8 match

उस समय राजस्‍थान रॉयल्स का ‌खिलाड़ी अमित सिंह और श्रीसंत का एक मित्र जीजू जनार्दन बिचौलिए के रूप में सामने आए थे। ये दोनों सट्टेबाजों और खिलाड़ियों के बीच मध्यस्‍थ का काम कर रहे थे।

बीसीसीआई के उस समय के चेयरमैन एन श्रीनिवासन का दामाद गुरूनाथ मयप्पन भी स्पॉट फि‌क्सिंग का दोषी पाया गया।

मामले में सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका डाली गई। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के कारण ही श्रीनिवासन को बीसीसीआई चेयरमैन का पद छोड़ना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed