फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rajasthan Royals: Kartik Raina debt, Akash seeking out Unadkat, Yashasvi to study Smith mindset

U-19 वर्ल्ड कप में भारत को दिलाई थी जीत, अब IPL 2020 में धूम मचाने के लिए तैयार हैं ये तीन धुरंधर

Fri, 28 Aug 2020 05:22 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 28 Aug 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Royals: Kartik Raina debt, Akash seeking out Unadkat, Yashasvi to study Smith mindset
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ipl

रॉजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। कार्तिक त्यागी, आकाश सिंह, यशस्वी जायसवाल जैसे भारतीय अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी उस कारनामें को दोहराना चाहेंगे, जैसे 12 साल पहले रविंद्र जडेजा ने किया था। उसी प्रदर्शन की बदौलत जडेजा हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर भारतीय टीम की पहली पसंद बने थे। कार्तिक ने रणजी टीम (उत्तर प्रदेश) के अपने पहले कप्तान सुरेश रैना की तारीफ करते हुए कहा, 'मैं यह विस्तार से नहीं बता सकता की मेरे करियर में सुरेश रैना का क्या योगदान रहा है।'

विज्ञापन


यशस्वी भारतीय क्रिकेट का भविष्य 
आकाश सिंह के लिए यह भगवान से मिला मौका है जहां वह अपने पसंदीदा 'जेडी भैय्या (जयदेव उनादकट)' के साथ मैदान पर समय बिता सकते हैं और मुश्किल परिस्थितियों का सामना कैसे करना है यह सीख सकेंगे। अंडर-19 टीम के उनके एक अन्य साथी यशस्वी को पहले ही भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है। मुंबई का यह खिलाड़ी लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाला सबसे युवा खिलाड़ी है।
विज्ञापन


ये तीनों युवा खिलाड़ी 2020 में विश्व कप के फाइनल तक का सफर तय करने वाले अंडर-19 भारतीय टीम का हिस्सा थे। क्रिकेट में उनकी अच्छे सफर की शुरूआत राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने से पहले ही हो गई। त्यागी ने उस क्षण को याद किया जब रैना ने 17 साल की उम्र में उन्हें रणजी टीम में शामिल करने की वकालत की और तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने उनका पूरा समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैना भैया का जो योगदान रहा है, हम कभी नहीं भूला पाएंगे
दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने कहा, 'रैना भैया का जो योगदान रहा है, हम कभी नहीं भूला पाएंगे। जब मैंने अंडर-16 में खेल रहा था तब मुझे रणजी ट्रॉफी शिविर में शामिल होने के लिए कहा गया था। रैना भैया ने कुछ दिनों तक मेरे खेल को देखने के बाद चयनकर्ताओं से मुझे रणजी ट्रॉफी टीम में शामिल करने को कहा था।' उन्होंने कहा, 'मैं पीके भाई (प्रवीण कुमार) के समर्थन का शुक्रगुजार हूं। रेलवे के खिलाफ मैच में दोनों ने लगातार मेरा मार्गदर्शन किया ताकि मुझ पर दबाव नहीं बने।'

रॉयल्स से जुड़ने का सबसे बड़ा फायदा जयदेव उनादकट की देख-रेख में खेलना होगा

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश के लिए रॉयल्स से जुड़ने का सबसे बड़ा फायदा जयदेव उनादकट की देख-रेख में खेलना होगा। उन्हें हालांकि यह पता है कि टीम में जगह के पहले हकदार उनादकट होंगे। उन्होंने कहा, 'मैं भाग्यशाली हूं कि मेरी टीम में जेडी भाई हैं। मैं इसे सकारात्मक तरीके से लूंगा (कि मैं टीम में जगह के लिए पहली पसंद नहीं रहूंगा)। यह मेरे लिए सीखने का समय है और एक सीनियर खिलाड़ी से मैदान के बाहर कैसा बर्ताव करना है यह आप सीख सकते है।'

यशस्वी सबसे प्रभावशाली 
इन तीनों में यशस्वी सबसे प्रभावशाली है जिन्होंने अपनी तैयारियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'मैंने रॉयल्स के कोचिंग सदस्य के मुताबिक अपनी फिटनेस का अभ्यास और अपनी डाइट के साथ सब कुछ किया जो कहा गया था। मैंने लॉकडाउन के दौरान खुद पर बहुत ध्यान दिया है।'

अंडर-19 विश्व कप (2020) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, 'मेरा ध्यान हमेशा प्रक्रिया पर रहेता है और अगर आपकी प्रक्रिया सही है, तो आपको मैदान पर 100 प्रतिशत देने से कोई नहीं रोक सकता है।'

त्यागी और यशस्वी के पास जोफ्रा आर्चर और स्टीव स्मिथ से पूछने के लिए कई सवाल हैं और दोनों उनसे काफी कुछ सीखना चाहेंगे। उन्होंने कहा, 'हम दोनों के लिए यह काफी भावनात्मक होगा। मैंने इन खिलाड़ियों को केवल टीवी पर देखा और अब मैं उनके साथ खेलूंगा। यह वास्तव में एक शानदार एहसास है।'

राहुल द्रविड से मिला सुझाव उनके काफी काम आएगा
लीग में दबाव के बारे में पूछे जाने पर आकाश ने कहा, 'अंडर-19 विश्व कप के दौरान राहुल द्रविड से मिला सुझाव उनके काफी काम आएगा। उन्होंने कहा, 'राहुल सर हमेशा इस बात पर ध्यान देते है कि और सुधार कैसे हो सकता है। वह सकारात्मक बने रहने और मानसिक मजबूती पर पर जोर देते थे। पिछले छह महीने में मैंने महसूस किया है कि मैं मानसिक तौर पर मजबूत हुआ हुआ हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed