फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rajasthan Royals got a big blow Prasidh Krishna ruled out of IPL 2023

IPL 2023: आईपीएल से पहले राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, 10 करोड़ रुपये का यह गेंदबाज टूर्नामेंट से हुआ बाहर

Fri, 17 Feb 2023 09:22 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 17 Feb 2023 09:22 PM IST
सार

प्रसिद्ध कृष्णा पीठ की समस्या के कारण लंबे समय से खेल से दूर है। उन्होंने स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या के बाद सर्जरी करवाई है। सर्जरी के बाद कृष्णा को रिहैबिलिटेशन में काफी समय लगेगा।

विज्ञापन
Rajasthan Royals got a big blow Prasidh Krishna ruled out of IPL 2023
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल का आगामी सीजन 31 मार्च से शुरू होगा। उससे पहले एक बार की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के मुख्य तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। कृष्णा पीठ की समस्या के कारण लंबे समय से खेल से दूर है। उन्होंने स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या के बाद सर्जरी करवाई है।
विज्ञापन

सर्जरी के बाद कृष्णा को रिहैबिलिटेशन में काफी समय लगेगा। उन्होंने फ्रेंचाइजी को बता दिया है कि वह आईपीएल के आगामी सीजन में नहीं खेल पाएंगे। फ्रेंचाइजी ने कहा कि प्रसिद्ध के रिप्लेसमेंट की मांग की जाएगी। रिप्लेसमेंट की घोषणा जल्द ही की जाएगी। टीम के पास कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, केएम आसिफ, ओबेड मैककॉय, ट्रेंट बोल्ट और जेसन होल्डर जैसे तेज गेंदबाज अभी भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसिद्ध ने 17 मुकाबलों में लिए थे 19 विकेट
2022 सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। प्रसिद्ध ने 17 मुकाबलों में 19 विकेट लेकर फ्रेंचाइजी के भरोसे पर खड़े उतरे थे। पिछली बार टीम फाइनल में पहुंची थी। राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में उद्घाटन सत्र के बाद पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, उसे खिताबी मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

गुजरात और चेन्नई में होगा पहला मैच
आईपीएल के 16वें सीजन का पहला मैच 31 मार्च को गत विजेता गुजरात टाइटंस और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। इसका मतलब है कि युवा स्टार हार्दिक पांड्या के सामने पहले ही मैच में अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी की चुनौती होगी। 28 मई को फाइनल मैच खेला जाएगा। उद्घाटन और फाइनल दोनों मैचों का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। राजस्थान की टीम अपना पहला मैच दो अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी।

टूर्नामेंट में होंगे 74 मैच
52 दिनों में 10 टीमों के बीच 70 लीग मैच खेले जाएंगे। उसके बाद प्लेऑफ के चार मैच खेले जाएंगे। इस तरह टूर्नामेंट में कुल 74 मैच होंगे। 18 डबल हेडर (एक दिन में दो मुकाबले) होंगे। देश भर के कुल 12 मैदानों पर सारे मुकाबले खेले जाएंगे। एक टीम लीग दौर में सात मैच अपने घरेलू मैदान और सात मैच विपक्षी टीम के मैदान पर खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed