{"_id":"5f00bb0b7251c46cf010c22b","slug":"rajasthan-cricket-claims-building-3rd-largest-cricket-stadium-in-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में बनने जा रहा दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 75 हजार दर्शकों के बैठने की होगी क्षमता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
राजस्थान में बनने जा रहा दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 75 हजार दर्शकों के बैठने की होगी क्षमता
Sat, 04 Jul 2020 10:53 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान क्रिकेट संघ राजधानी के निकट 75000 दर्शकों की क्षमता वाला एक अत्याधुनिक स्टेडियम बनाने की सोच रहा है। इसके लिए आरसीए ने बीसीसीआई को 100 करोड़ रुपए ग्रांट के लिए पत्र भी लिखा है। आरसीए सचिव महेंद्र शर्मा ने कहा कि बनने पर यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम होगा।
विज्ञापन
मोटेरा स्टेडियम की दर्शक क्षमता एक लाख दस हजार और एमसीजी की करीब एक लाख है। समझा जाता है कि यह योजना राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत के बेटे और आरसीए अध्यक्ष वैभव गेहलोत की है। शर्मा ने बताया कि यह जयपुर से 25 किलोमीटर दूर चोंप गांव में बनाया जाएगा।
विज्ञापन
होंगी कई सुविधाएं
आरसीए स्टेडियम के लिए चौंप गांव में 41.47 हेक्टेयर (करीब 100 एकड़) जमीन फाइनल कर ली गई है। इसमें इंडोर गेम्स की सुविधा, कई खेलों के लिए ट्रेनिंग अकादमी, क्लब हाउस, चार हजार कारों के लिए पार्किंग बनाई जाएगी।
विज्ञापन
दो चरणों में बनेगा स्टेडियम
आरसीए स्टेडियम को दो चरणों में बनाया जाएगा। पहले चरण में 45 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी, जबकि दूसरे चरण में इसकी कैपेसिटी बढ़ाकर 75 हजार दर्शकों की कर दी जाएगी। काम शुरू होने के बाद 24 महीने में स्टेडियम का पहला फेज पूरा कर लिया जाएगा।