फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rajasthan batsman mahipal lomror hits triple century in ranji match against uttarakhand know detalis

Mahipal Lomror: 25 चौके और 13 छक्के...राजस्थान के इस बल्लेबाज ने मचाया गदर, उत्तराखंड के खिलाफ जड़ा तिहरा शतक

Thu, 14 Nov 2024 07:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 14 Nov 2024 07:22 PM IST
सार

राजस्थान के इस बल्लेबाज ने तिहरा शतक जड़कर सभी को हैरान कर दिया। उत्तराखंड के खिलाफ जारी मुकाबले में उन्होंने 83.33 के स्ट्राइक रेट से 300 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान महिपाल ने 25 चौके और 13 छक्के लगाए। 

विज्ञापन
rajasthan batsman mahipal lomror hits triple century in ranji match against uttarakhand know detalis
महिपाल लोमरोर - फोटो : x

विस्तार

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा रहे महिपाल लोमरोर ने गुरुवार को बड़ा कारनामा किया। राजस्थान के इस बल्लेबाज ने दूसरे दिन तिहरा शतक जड़कर सभी को हैरान कर दिया। उत्तराखंड के खिलाफ जारी मुकाबले में उन्होंने 83.33 के स्ट्राइक रेट से 300 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान महिपाल ने 25 चौके और 13 छक्के लगाए। उनके अलावा कार्तिक शर्मा ने भी शतक लगाया। उन्होंने 11 चौकों और छह छक्कों की मदद से 113 रन बनाए।
विज्ञापन

जमकर दहाड़े लोमरोर
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे महिपाल ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तिहरा शतक जड़कर फैंस का दिल जीत लिया। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का उच्चतम स्कोर है। इससे पहले इस प्रारूप में उन्होंने 133 रनों की बड़ी पारी खेली थी। लोमरोर ने इस दौरान कार्तिक शर्मा (113) के साथ पांचवें विकेट के लिए 177 रन जोड़े। कार्तिक अपने कल के स्कोर मे बिना कोई रन जोड़े दिन के पहले ओवर में आउट हो गए। इसके बाद लोमरोर ने विकेटकीपर भरत शर्मा (54) के साथ छठे विकेट के लिए 116 रन जोड़े। दीपक चाहर ने भी 38 गेंद में 35 रन की पारी खेली। लोमरोर ने कुकना अजय सिंह (40) के साथ भी आठवें विकेट के लिए 118 रन की अटूट साझेदारी की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान ने पहली पारी सात विकेट पर 660 रन बनाकर घोषित की
इस मैच से पहले लोमरोर के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सात शतक और 16 अर्धशतक दर्ज थे। इसके अलावा उनके नाम 3000 से ज्यादा रन थे। इस बल्लेबाज ने आज अपने करियर का पहला तिहरा शतक जड़ा। उनकी पारी की बदौलत राजस्थान ने पहली पारी सात विकेट पर 660 रन बनाकर घोषित की। इसके जवाब में उत्तराखंड ने दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 109 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने पर उत्तराखंड के कप्तान रविकुमार समर्थ और स्वप्निल सिंह क्रमश: 50 और 17 रन बनाकर खेल रहे थे। मेजबान टीम अब भी राजस्थान से 551 रन से पीछे है। बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी भी करने वाले लोमरोर ने दिन की शुरुआत 141 रन से करने के बाद 253 गेंद में दोहरा शतक पूरा किया। मेहमान टीम ने लोमरोर के दोहरा शतक पूरा करने के तुरंत बाद पारी घोषित कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed