{"_id":"675c4213127bb16f1c07f999","slug":"rahuld-dravid-son-anvay-dravid-hit-unbeaten-century-against-jharkhand-in-vijay-merchant-trophy-2024-12-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Anvay Dravid: राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने बल्ले से मचाया कोहराम, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में जड़ा नाबाद शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Anvay Dravid: राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने बल्ले से मचाया कोहराम, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में जड़ा नाबाद शतक
Fri, 13 Dec 2024 07:49 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 13 Dec 2024 07:49 PM IST
सार
अन्वय ने शुक्रवार को झारखंड के खिलाफ ड्रॉ हुए विजय मर्चेंट ट्रॉफी मैच में कर्नाटक के लिए नाबाद शतक जड़ा। अन्वय ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 153 गेंद पर 10 चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 100 रन बनाए।
विज्ञापन
अन्वय-राहुल
- फोटो : X/BCCI
विस्तार
पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के दिखाए रास्ते पर उनके दोनों बेटे चल पड़े हैं। उनके बड़े बेटे समित पहले ही बल्ले से कोहराम मचाते दिखते हैं, अब अन्वय द्रविड़ ने भी धमाल मचाया है। उन्होंने विजय मर्चेंट ट्रॉफी में नाबाद शतक जड़ा।
विज्ञापन
अन्वय ने शुक्रवार को झारखंड के खिलाफ ड्रॉ हुए विजय मर्चेंट ट्रॉफी मैच में कर्नाटक के लिए नाबाद शतक जड़ा। अन्वय ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 153 गेंद पर 10 चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत कर्नाटक की टीम तीन दिवसीय मैच के अंतिम दिन 123.3 ओवर में चार विकेट पर 441 रन बनाने में सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले उन्होंने श्यामंतक अनिरुद्ध (76 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी की और फिर चौथे विकेट के लिए सुकुर्थ जे (33 रन) के साथ 43 रन की साझेदारी की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड की टीम 128.4 ओवर में 387 रन पर ऑलआउट हो गई।
कर्नाटक ने पहली पारी में बढ़त की आधार पर तीन अंक हासिल किए जबकि झारखंड को एक अंक मिला। अन्वय ने पिछले साल कर्नाटक अंडर-14 टीम की कप्तानी की थी और हाल में केएससीए अंडर-16 अंतर क्षेत्रीय टूर्नामेंट में तुमकुर क्षेत्र के खिलाफ बंगलूरू क्षेत्र के लिए नाबाद 200 रन बनाए।
अन्वय के बड़े भाई 19 वर्षीय समित एक ऑलराउंडर हैं। महाराजा टी-20 ट्रॉफी में मैसूरु वारियर्स के लिए खेलने के बाद उन्हें सितंबर और अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ कई प्रारूप की घरेलू सीरीज के लिए भारत की टीम में चुना गया था।