फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rahul Dravid, Sourav Ganguly and Virat Kohli Made First Test Debut for India on June 20 Latest News in Hindi

20 June Importance: भारतीय क्रिकेट के लिए खास है 20 जून का दिन, विराट-द्रविड़ और गांगुली से जुड़ी है कहानी

Mon, 20 Jun 2022 12:25 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 20 Jun 2022 12:25 PM IST
सार

राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, विराट कोहली को अपने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा था। 
 

विज्ञापन
Rahul Dravid, Sourav Ganguly and Virat Kohli Made First Test Debut for India on June 20 Latest News in Hindi
सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 20 जून का दिन बहुत ज्यादा अहमियत रखता है। इस दिन भारत के तीन महान खिलाड़ियों ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की। पहले राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स के मैदान में अपना पहला टेस्ट मैच खेला। इसके बाद विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट करियर की शुरुआत की। इन सभी दिग्गजों का पहला टेस्ट एक समान नहीं था, लेकिन आगे चलकर तीनों खिलाड़ियों ने विश्व क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई और कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। 
विज्ञापन


1996 में भारत और इंग्लैंड की टीमें लॉर्ड्स के मैदान पर भिड़ी थीं और इस मैच में राहुल द्रविड़ के साथ सौरव गांगुली ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। सौरव गांगुली के लिए यह मैच शानदार रहा था। उन्होंने शतक लगाने के साथ ही गेंद के साथ भी कमाल किया था और विकेट भी चटकाए थे। गांगुली ने पहली पारी में 20 चौकों की मदद से 131 रन बनाए थे और दो विकेट भी चटकाए थे। हालांकि, जैक रसेल ने पहली पारी में 124 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया था। 
विज्ञापन

पहले मैच में द्रविड़ के साथ नहीं थी किस्मत
भारतीय टीम के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर डेब्यू करते हुए पहली पारी में ही शानदार 95 रन बनाए थे, जिसमें छह चौके शामिल थे, लेकिन उनकी किस्मत उनके साथ नहीं थी। इस मैच में द्रविड़ 95 रन पर आउट हो गए थे, जब सभी को लग रहा था कि उनका शतक तय है। 

पहले टेस्ट में फ्लॉप हुए थे कोहली
2011 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद विराट कोहली को भारत की टेस्ट टीम में भी मौका दिया गया था और कोहली पहले मैच में पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ सबीना पार्क मैदान पर अपना पहला टेस्ट खेलते हुए विराट ने चार और 15 रन की पारी खेली थी। तेज गेंदबाज फिडेल एडवर्ड्स ने उन्हें दोनों पारियों में आउट किया था। हालांकि, 11 साल बाद विराट देश के सबसे बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं। वो अब तक टेस्ट में 7043 रन बना चुके हैं। 101 मैचों में उनके नाम 27 शतक और 28 अर्धशतक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed