फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rahul Dravid’s son Samit scores for school team

'जूनियर' द्रविड़ ने भी किया कमाल, ठोंक दिया शानदार शतक

Thu, 21 Apr 2016 04:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Apr 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
Rahul Dravid’s son Samit scores for school team
- फोटो : Indian Express

टीम इंडिया की 'दीवार' रहे महान क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का बेटा जो अभी 11 साल का भी नहीं हुआ है ने शानदार खेल दिखाते हुए शतक ठोंक दिया है।

विज्ञापन


पूर्व कप्तान द्रविड़ के बड़े बेटे समित ने बंगलुरू में लोयोला स्कूल ग्राउंड पर क्लब और स्कूल्स स्तर पर खेले जा रहे एक अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में 125 रनों की शानदार पारी खेली है।
विज्ञापन


समित के अलावा अर्जुन तेंदुलकर भी अपने पिता और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की तरह एक बड़े क्रिकेटर बनना चाहते हैं। वह बीच-बीच में मुंबई में अपने खेल से चर्चा बटोरते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइगर कप के पांचवें संस्करण में समित ने बंगलुरू यूनाइटेड क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हुए मैच में टीम के दूसरे सबसे बड़े स्कोरर बने। समित के 125 रन के अलावा प्रत्यूष जी ने नाबाद 143 रनों की पारी खेली। साथ ही इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 213 रनों की साझेदारी की जिसने मैच में फर्क पैदा कर दिया।

30-30 ओवरों के इस मुकाबले में फ्रैंक एंथनी पब्लिक स्कूल के खिलाफ मैच में द्रविड़ की टीम ने 246 रनों की बड़ी जीत हासिल की। फ्रैंक एंथनी स्कूल की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 80 रनों पर सिमट गई।

टाइगर कप के आयोजन का मकसद क्रिकेट प्रतिभा को तराशने के साथ-साथ शेरों के सरंक्षण के लिए जागरुकता फैलाना भी है। इस टूर्नामेंट में अंडर-12 और अंडर-14 वर्गों में स्कूल और क्लब की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसमें 35 दिनों में 117 मैच खेले जा रहे हैं।

अक्टूबर में 11 साल के होने जा रहे सीनियर द्रविड़ के जूनियर बेटे समित पिछले साल भी उस समय मीडिया में छा गए थे जब वह सितंबर में अंडर-12 गोपालन क्रिकेट चैलेंज टूर्नामेंट में बेस्ट बल्लेबाज चुने गए थे।


माल्या अदिति इंटरनेशनल स्कूल के लिए खेलते हुए तब उन्होंने 3 अर्धशतक (नाबाद 77, 93 और 77) लगाए थे। शानदार यह रहा कि जिन मैचों में उन्होंने फिफ्टी जमाई टीम को उस मैच में जीत मिली।

समित के पापा इस समय आईपीएल में बिजी हैं क्योंकि वह दिल्ली डेयरडेविल्स के मेंटर के रूप में काम कर रहे हैं। इससे पहले वह भारत की अंडर-19 और भारत-ए टीम के कोच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed