{"_id":"60a633e78ebc3e374f05d606","slug":"rahul-dravid-likely-to-coach-indian-team-on-sri-lanka-tour-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट: श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के कोच होंगे राहुल द्रविड़, जुलाई में दौरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट: श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के कोच होंगे राहुल द्रविड़, जुलाई में दौरा
Thu, 20 May 2021 03:33 PM IST
दीप्ति मिश्रा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Thu, 20 May 2021 03:33 PM IST
सार
राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख और भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ जुलाई में भारतीय टीम के सीमित ओवरों के श्रीलंका दौरे पर मुख्य कोच होंगे।
विज्ञापन
राहुल द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख और भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ जुलाई में भारतीय टीम के सीमित ओवरों के श्रीलंका दौरे पर मुख्य कोच होंगे। भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई में श्रीलंका दौरे के लिए तैयार है। श्रीलंका के दौरे पर भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ टीम इंडिया की कोचिंग का जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन
द्रविड़ ने बंगलुरु में एनसीए के प्रमुख बनने के बाद भारत ए और अंडर 19 टीमों के साथ दौरा करना बंद कर दिया था। वह रवि शास्त्री की गैर मौजूदगी में दूसरे दर्जे की भारतीय टीम के कोच होंगे। शास्त्री उस समय इंग्लैंड में भारतीय टेस्ट टीम के साथ रहेंगे।
विज्ञापन
बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि वह श्रीलंका दौरे पर टीम के साथ जाएंगे। पीटीआई ने 17 मई को बताया था कि द्रविड़ उस दौरे पर कोच हो सकते है । गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे भी सहयोगी स्टाफ का हिस्सा होंगे। भारतीय टीम श्रीलंका में तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेंगे।
विज्ञापन
भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं। हार्दिक पंड्या, शिखर धवन और श्रेयस अय्यर में से कोई कप्तान हो सकता है। देखना यह है कि अय्यर उस समय तक कंधे की चोट से उबर पाते हैं या नहीं।